साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

इस मामले में MS धोनी से आगे निकले रोहित शर्मा, 19वीं बार जीता यह खिताब

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

IPL 2023: आईपीएल में बीती रात दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में आखिरी बॉल पर मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की। लेकिन इस जीत में मुंबई ने पूरी जान लगा दी थी। हालांकि टीम की जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने भी अहम रोल निभाया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया है, जिसके साथ उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित ने जीते सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने के मामले में रोहित शर्मा पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर हैं। ऐसे में इस मामले में रोहित ने धोनी को पीछे छोड़ दिया है। एमएस धोनी ने आईपीएल में अब तक 17 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता है।

सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय

  • रोहित शर्मा 19 खिताब
  • एमएस धोनी 17 खिताब
  • युसूफ पठान 16 खिताब
  • विराट कोहली 14 खिताब
  • सुरेश रैना 14 खिताब
इसे भी पढ़ें:  Anderson ने दिया विलियमसन को गच्चा, ऐसे किया शिकार

रोहित ने खेली 65 रनों की पारी

बता दें कि बीती रात मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स ने 172 रनों का स्कोर दिया था। लेकिन जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 45 गेंदों में 65 रनों जबरदस्त पारी खेली और वह टीम को जीत की दहलीज तक ले गए। हालांकि रोहित आखिरी ओवरों में आउट हो गए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज पर खड़ा कर चुके थे।

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now