साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

गिल के साथ ये तूफानी खिलाड़ी कर सकता है ओपनिंग

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

IND vs SL 1st T20: भारत औऱ श्रीलंका के बीच 3 जनवरी से टी 20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां चौकों छक्कों की बारिश हो सकती है, क्योंकि इंडिया में तूफानी बल्लेबाजों की भरमार है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं।

कप्तान हार्दिक पांड्या जीत का इरादा लेकर मैदान पर उतरेंगे। श्रीलंका के खिलाफ और साल 2023 की पहली जीत हासिल करने के लिए टीम इंडिया पहले मुकाबले में एक मजबूत प्लेइँग 11 उतारेगी। शुभमन गिल और शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन टीम इंडिया की पारी का आगाज कर सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा और संजू सैमसन

भारत के लिए मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा और संजू सैमसन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज रहेंगे। वहीं इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक एक साथ नजर आ सकते हैं। इन दोनों के पास अच्छी खासी रफ्तार है, जो वानखेड़े की पिच पर धमाल मचा सकते हैं। नीचे जानिए पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11..

इसे भी पढ़ें:  259 का टारगेट चेज कर साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास

पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर) शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now