साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

‘ये काफी निराशाजनक था ..’ हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान का छलका दर्द, वर्ल्ड कप को लेकर कही ये बड़ी बात

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

IND vs NZ 3rd T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को अहमदाबाद में खेले गए तीसरे और फाइनल टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बड़ा धमाका किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 12.1 ओवर में महज 66 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया ने फाइनल में 168 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ली। वहीं इस शर्मनाक हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान काफी निराश दिखे और उन्होंने भारतीय टीम को बधाई दी। साथ ही कप्तान ने वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

न्यूजीलैंड के कप्तान ने कही ये बात

भारत के सामने अपनी सबसे बड़ी हार झेलने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने मीडिया से चर्चा की और टीम के प्रदर्शन से नाखुश दिखे। सेंटनर ने कहा कि – यह निराशाजनक था। ट्रॉफी घर ले जाना अच्छा होता लेकिन श्रेय भारत को जाता है, उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया। उनके कुछ खिलाड़ी इस समय बहुत अच्छे हैं। जब आप पावरप्ले में 5 हारते हैं तो जीतना कठिन होता है। जब गेंद स्विंग कर रही हो तो यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यदि आप भारत के खेलने के तरीके को देखें, तो उन्होंने शुरुआत में अपना समय लिया और जब यह सपाट हो गया, तो उन्होंने वास्तव में हम पर निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें:  चटाक...उमरान मलिक ने फेंकी बुलेट बॉल, पोज मारते रह गए ब्रेसवेल, देखें वीडियो

सेंटनर ने वर्ल्ड कप को लेकर कही ये बात

‘मुझे लगता है कि साल के उस समय कुछ ओस होगी, ज्यादातर टीमें पहले गेंदबाजी कर सकती हैं। हमने कुछ शानदार विकेट देखे हैं, अगर अक्टूबर में ऐसा होता है तो यह हिस्सा बनने और सीखने के लिए एक शानदार विश्व कप होगा। मुझे लगता है कि 320 वह स्कोर होगा जिसे हम टीमों को तब तक सीमित रखना चाहते हैं।’

मेरा एक सीधा सा नियम है- पांड्या

वहीं भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि- अपनी कप्तानी में मैं इसे सरल रखकर अपनी हिम्मत को साथ रखना चाहता हूं। मेरा एक सीधा सा नियम है – अगर मुझे हार मिलती है तो मैं अपनी शर्तों पर हारूंगा। हमने चुनौतियां लेने की बात की है। जब हमने आईपीएल फाइनल खेला तो हमें लगा कि दूसरी पारी ज्यादा मसालेदार है, लेकिन आज इस पिच पर मैं इसे सामान्य मैच बनाना चाहता था क्योंकि यह निर्णायक था। इसलिए हमने पहले बल्लेबाजी की। उम्मीद है कि हम इसी तरह का प्रदर्शन जारी रख सकते हैं।’

इसे भी पढ़ें:  Saas Bahu Aur Flamingo Trailer Out: खूनी खेल खेलने को तैयार बहुएं, सास भी चलाएगी बंदूक, सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

 

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now