Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘120% गारंटी है पाकिस्तान यहां आएगा…,’ आकाश चोपड़ा ने किया बड़ा दावा

Aakash Chopra

नई दिल्ली: एशिया कप के आयोजन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। बहरीन में एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में जय शाह और पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी का आमना-सामना होने के बाद फिलहाल ये फैसला टाल दिया गया है कि एशिया कप पाकिस्तान में होगा या नहीं, लेकिन इस बीच दोनों ओर से बयानबाजी चरम पर है। हाल ही पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने विवादित बयान देकर इस विवाद को बढ़ाने का काम किया। मियांदाद ने कहा कि वे न आएं तो भाड़ में जाएं, हमें क्या पड़ी है। इसके बाद मियांदाद लगातार निशाने पर हैं।

मैं आपको लिखित में दे सकता हूं

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने भारत में होने वाले 2023 विश्व कप का बहिष्कार किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- “पाकिस्तान के लोग कह रहे हैं कि अगर हम एशिया कप के लिए वहां नहीं जाते हैं, तो वे हमारे घर भी विश्व कप खेलने नहीं आएंगे, क्या ऐसा हो सकता है?” मैं आपको लिखित में दे सकता हूं कि एशिया कप हो या न हो, इस बात की 120% गारंटी है कि पाकिस्तान यहां आएगा और विश्व कप भी खेलेगा। अगर पाकिस्तान विश्व कप का बहिष्कार करता है, तो नतीजे गंभीर होंगे। यह मेरी राय है।”

और पढ़िए –

एशिया कप तटस्थ स्थान पर होगा

एशिया कप भारत में एकदिवसीय विश्व कप से पहले सितंबर में पाकिस्तान में निर्धारित था। हालांकि एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने यह कहकर सुर्खियां बढ़ा दी थी कि एशिया कप तटस्थ स्थान पर होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि वे पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे, लेकिन एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) द्वारा कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पिछले हफ्ते बहरीन में एक आपातकालीन बैठक हुई थी, जिसमें तय किया गया था कि आयोजन स्थल पर अंतिम फैसला मार्च में किया जाएगा।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now