Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

16 साल बाद टीम में लौटा धाकड़ खिलाड़ी, आते ही मिल गई कप्तानी

Moeen Ali T20 Blast

नई दिल्ली: इंग्लैंड में टी-20 ब्लास्ट क्रिकेट लीग के अगले सीजन के लिए टीमों ने कसरत शुरू कर दी है। इस बीच इंग्लैंड के तूफानी ऑलराउंडर मोईन अली को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने वॉस्टरशायर के साथ 16 साल बाद एक बार फिर क्लब जॉइन किया है। वह T-20 ब्लास्ट में वारविकशायर की टीम ‘बर्मिंघम बीयर्स’ की कप्तानी करेंगे। तत्कालीन मुख्य कोच मार्क ग्रेटबैच से मतभेदों के बाद मोईन ने 2006 में एक युवा खिलाड़ी के रूप में क्लब छोड़ दिया था, लेकिन पिछले साल वह तीन साल के व्हाइट-बॉल कॉन्ट्रेक्ट पर क्लब में लौटने के लिए सहमत हुए। उन्होंने पहले शॉर्ट-फॉर्म क्रिकेट में वोरसेस्टरशायर और बर्मिंघम फीनिक्स की कप्तानी की थी। वह एक वनडे और 11 टी20 में इंग्लैंड का नेतृत्व कर चुके हैं।

कप्तान बनना खास है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मोईन ने कप्तान बनने के बाद कहा- “मैं वास्तव में आभारी हूं कि मुझे अपने गृहनगर क्लब की कप्तानी करने का मौका मिला।” “मैं एजबेस्टन से कुछ ही दूरी पर बड़ा हुआ, जब बच्चा था तब हमेशा इस महान स्टेडियम में खेलने का सपना देखता था। अब कप्तान बनना खास है। उन्होंने आगे कहा- “मैंने अपने क्रिकेट करियर में कई गर्व के क्षण देखे हैं, लेकिन 16 साल बाद एजबेस्टन में वापसी कर बियर्स का कप्तान बनना खास है।” आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए मोईन ब्लास्ट सीजन की शुरुआत को मिस करेंगे। एलेक्स डेविस सभी प्रारूपों में वारविकशायर के उप-कप्तान के रूप में उनकी जगह लेंगे।

टीम अविश्वसनीय लग रही है

वारविकशायर पिछले साल ब्लास्ट के क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गया था। ग्लेन मैक्सवेल और हसन अली विदेशी खिलाड़ी के रूप में शामिल हुए थे। मोईन ने कहा- “टीम अविश्वसनीय लग रही है।” “पूरी लाइन-अप में ऊपर से नीचे तक प्रतिभा है, लेकिन मैं वास्तव में जिस चीज के बारे में प्रोत्साहित हूं वह यह है कि टीम में कुछ युवा खिलाड़ी हैं।”

मोईन प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं

वार्विकशायर के कोच मार्क रॉबिन्सन ने कहा- “मोईन न केवल एक बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं, बल्कि पिच पर और मैदान के बाहर भी एक लीडर हैं। उनके साथ समय बिताने वाला कोई भी व्यक्ति अपनी टीम को प्रेरित करने की अपनी क्षमता के बारे में सकारात्मक बात करता है।” “उन्होंने दुनिया भर में कई फ्रेंचाइजी लीगों में टीमों का नेतृत्व किया है और मुझे पता है कि वह हमारा नेतृत्व करने के लिए कितना उत्साहित है।”

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now