साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

259 का टारगेट चेज कर साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

SA vs WI: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरा टी20 मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका टीम ने 259 रनों का टारगेट चेज कर इतिहास रच दिया है। साथ ही इस टीम ने पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन ठोक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला। इस मुकाबले में कुल 2 शतक आए, एक वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स ने ठोका, जबकि दूसरा दक्षिण अफ्रीका के सलामी बैटर क्विंटन डी कॉक ने बनाया।

दरअसल, इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 258 रन बना डाले। पहाड़ जैसे इस टारगेट का पीछा करने आई दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक ने दमदार पारी खेली और 43 गेंद में शतक ठोक डाला। साउथ अफ्रीका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने वाली टीम बन गई है। जिसने 20 ओवर में 259 रनों का टारगेट हासिल कर इतिहास रच दिया।

इसे भी पढ़ें:  Kareena Kapoor On 3 Idiots Sequel: आ रहा है ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल? करीना कपूर ने कहा- ‘मैं छुट्टी पर गई थी और…’

T20I इंटरनेशल में सर्वाधिक सफल रन-चेज

  • 259/4 – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
  • 245/5 – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2018
  • 236/6 – वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2015
  • 230/8 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई, 2016
  • 226/5 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2020

साउथ अफ्रीका ने पॉवरप्ले में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ये टीम अब विश्व टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पहले पॉवरप्ले में सबसे अधिक स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। वेस्टइंडीज से मिले 259 के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने पहले 6 ओवर में 102 रन बना लिए थे। क्विंटन डी कॉक 24 गेंदों पर 64 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि हेन्ड्रिक्स ने 12 गेंदों पर 35 रन बनाए थे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर

  • 102/0 दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
  • 98/4, वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, कूलिज, 2021
  • 93/0, वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड, सेंट जॉर्ज, 2020
  • 91/1, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, सिलहट, 2018
  • 91/0, न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018
  • 91/1, आयरलैंड बनाम नीदरलैंड, सिलहट, 2014
इसे भी पढ़ें:  भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुई IPL 2025

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ा

साउथ अफ्रीका से पहले पॉवरप्ले में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था, जिसने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ पॉवरप्ले में 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी वेस्टइंडीज ही है, जिसने आयरलैंड के खिलाफ 2020 में पॉवरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 93 रन बनाए थे। चौथे नंबर पर बांग्लादेश है, जबकि पांचवे नंबर पर न्यूजीलैंड और आयरलैंड छठवें स्थान पर है।

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now