Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘4.30 बजे उठकर नहाया हूं, विराट कोहली से मिल लिया भाई…’, स्टार क्रिकेटर से मिलकर झूम उठा फैन, देखें वीडियो

Virat Kohli Fans Uttarakhand3

नई दिल्ली: विराट कोहली…वो क्रिकेटर जिससे मिलने के लिए दुनियाभर के फैंस बेताब रहते हैं और जब खुद उनका फेवरेट क्रिकेटर सामने आ जाए तो कैसा हो? जाहिर है किसी भी फैन के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी। कोहली का एक ऐसा ही फैन मोमेंट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टार क्रिकेटर से मिलने पहुंचे फैन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। दरअसल, कोहली इन दिनों पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ ऋषिकेश में छुट्टियां बिता रहे हैं। हाल ही वह नीम करोली बाबा के यहां भी गए थे।

विराट कोहली से मिल लिए भाई फाइनली…

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली कुछ फैंस से घिरे हैं। इन फैंस के साथ फोटो खिंचवाकर कोहली कहते हैं- अब फोटो मत लेना। इसके बाद दो लड़के बाइक पर बैठे नजर आते हैं, जिसमें से पीछे बैठा लड़का कहता है- विराट कोहली से मिल लिए भाई फाइनली… इसके बाद बाइक राइड करने वाला लड़का कहता है कि मैंने जब उनसे कहा फोटो ठीक से नहीं आ रहा तो कोहली ने अपने बॉडीगार्ड को हटा दिया। फिर मेरे गले में हाथ डालकर फोटो खींचा। इसके बाद लड़का यस्सस…कहते हुए उत्साहित हो जाता है।

हमारी तो औकात ही नहीं है कोहली से मिलने की

फिर पीछे वाला लड़का कहता है- मोमेंट ऑफ लाइफ हो गया यार। जय हो नीम करोली बाबा की, उन्होंने आज उनकी वजह से दर्शन हुए, वरना हमारी तो औकात ही नहीं है भाई विराट कोहली से कभी मिलने की।

भाई 4.30 बजे उठकर नहाया हूं

फिर आगे कुछ लड़के बाइक पर बैठे-बैठे कहते हैं- मजा आ गया यार विराट से मिलकर। इसके बाद बाइक चला रहा लड़का एक बार फिर अपनी याद बताता है। वह कहता है- भाई 4.30 बजे उठकर नहाया हूं क्योंकि मुझे मंदिर आना था विराट भाई से मिलने, मेरा दिल कह रहा था आज वे आएंगे। हालांकि दोनों बाइक पर बैठे लड़के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था और एक बाइक पर तीन सवारी भी चल रही थी। जाहिर है कोहली भी इससे खुश नहीं होंगे, इसलिए देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now