Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

6,6,6.. दोहा में आया Chris Gayle का तूफान, लगा दी छक्कों की हैट्रिक, देखें वीडियो

LLC 2023 Chris Gayle Sixes

LLC 2023: दोहा में खेले जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट में सोमवार को एशिया लायंस और वर्ल्ड जायंट्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी क्रिस गेल एक बार फिर से पुराने रुप में नजर आए। उन्होंने भले ही 23 रनों की पारी खेली लेकिन अपने शॉट्स से सभी को हैरान कर दिया। हालांकि वे अपनी टीम को जीता नहीं पाए और एशिया लायंस ने रोमांचक मैच में उनकी टीम वर्ल्ड जायंट्स को हरा दिया।

क्रिस गेल ने एक साथ जड़े तीन छक्के

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल दोहा में बारिश के चलते एशिया लायंस और वर्ल्ड जायंट्स के बीच खेले जा रहे मैच को 10 ओवर कर दिया गया। इससे मैच में और भी रोमांच जग गया। मैच में टॉस जीतकर एशिया लायंस ने पहले खेलते हुए मिस्बाह उल हक़ के 19 गेंदों पर 44 और दिलशान के 24 गेंदों पर 32 रनों की बदौलत 99 रन बनाए। जिसका पीछा करने उतरी वर्ल्ड जायंट्स की तरफ से धाकड़ खिलाड़ी क्रिस गेल ने ओपनिंग की और गेंदबाज की हालत खराब कर दी।

दरअसल मैच में चौथा ओवर डालने आए तिलकरत्ने दिलशान पर क्रिस गेल ने अटैक करने की सोची और पहली तीन गेंदों पर छक्के ही हैट्रिक लगा दी। गेल ने दिलशान की पहली गेंद को मिड विकेट स्टैंड में पहुंचाया और दूसरी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन स्टैंड में एक और छक्का लगाया। तीसरी डिलीवरी पर उन्होंने तीसरे छक्के के लिए लॉन्ग-ऑन स्टैंड्स में और भी अधिक शक्तिशाली रूप से हिट किया।

हालांकि, इस पारी के बाद भी वर्ल्ड जायंट्स 10 ओवर में पांच विकेट खोने के बाद 64 रन ही बना सकी और एशिया लायंस ने मुकाबला 35 रनों से जीत लिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now