Prajasatta Side Scroll Menu

अगले तीन चार साल आईपीएल खेल सकते हैं MS Dhoni, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने किया बड़ा दावा

MS Dhoni IPL 2023 Shane Watson

IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआथ में 10 दिन का समय बचा है। ये सीजन टीम इंडिया के पू्र्व कप्तान एम एस धोनी के फैंस के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। इसकी शुरुआत से पहले ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी का आखिरी सीजन हो सकता हैं। लेकिन सीएसके में उनके साथ खेल चुके ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।

अगल सीजन भी खेलेंगे धोनी – शेन वॉटसन

दोहा में खेले जा रहे लीजेंड लीग क्रिकेट का हिस्सा रहने वाले शेन वॉटसन का मानना है कि धोनी इतने फिट हैं कि वह इस बार ही नहीं बल्कि 3-4 सीजन और खेल सकते हैं। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा ‘मैंने सुना कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल है, मुझे ऐसा नहीं लगता। वह बहुत फिट हैं और अभी 3-4 सीजन खेल सकते हैं। उनकी कप्तानी शानदार है और ग्राउंड पर उनका हुनर सीएसके के सफल होने के प्रमुख कारणों में से एक है।

इसे भी पढ़ें:  स्पिनर पर कहर बनकर टूटा बल्लेबाज, ठोक डाला तूफानी छक्का

जमकर तैयारी कर रहे एमएस धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान जमकर तैयारी कर रहे हैं और मैदान पर भी पसीना बहा रहे हैं। धोनी के छक्के मारने के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं। वहीं उन्होंने डोले-शोले भी खूब बढ़ा लिए हैं जिससे वे और भी मजबूत नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  इस तरह कभी किसी को आउट होते देखा है, फील्डर की गलती बल्लेबाज पर भारी, देखें video

आईपीएल में चेन्नई को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में चेन्नई ने निराशानजक प्रदर्शन किया था और टीम 10वें स्थान पर रही थी। इसके बाद इस साल ऑक्शन में टीम ने बेन स्टोक्स जैसे शानदार ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल किया है जो कि अगले साल टीम के कप्तान भी बन सकते हैं। ऐसे में इस साल चेन्नई को उनसे खास प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now