Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आईपीएल 2023 से पहले Virat Kohli ने बनवाया नया टैटू, आरसीबी ने शेयर किया फोटो

IPL 2023 Virat Kohli 1

IPL 2023: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली क्रिकेट के अलावा अपने लुक्स को लेकर भी हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। कोहली लगातार इसमें कुछ नया करते रहते हैं और फैंस का दिल खुश कर देते हैं। इसी कड़ी में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के शुरू होने से पहले उन्होंने एक नया टैटू बनवाया है जिसका फोटो हर तरफ वायरल हो रहा है।

टैटू बनवाने के शौकिन हैं विराट कोहली

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आपको बता दें कि विराट कोहली को टैटू बनवाने का शौक है, उनके शरीर पर पहले ही कई सारे टैटू बने हुए हैं। कोहली के शरीर पर पहले 11 अलग अलग टैटू बने थे, ये उनका 12वां टैटू है जो उन्होंने अपने सीधे हाथ पर बनवाया है। इस टैटू में एक चक्र बना हुआ है हालांकि इसे देखकर ये साफ नहीं हो रहा है कि ये किस चीज का है।

आज होगा भव्य कार्यक्रम

रॉयल चैलेंजर्स की टीम आईपीएल के 16वें सीजन के आगाज से पहले 26 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक स्पेशल इवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में बैंगलोर अपनी नई जर्सी को लांच करेगी। इसके अलावा इस इवेंट में कुछ पूर्व खिलाड़ी जैसे साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डीविलियर्स और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को आरसीबी हॉल ऑफ द फेम के खिताब से सम्मानित किया जाएगा।

कोहली ने हेयरस्टाइल में भी किया था बदलाव

बता दें कि आईपीएल 2023 में विराट कोहली एक नए अंदाज में दिखाई देने के मुड में हैं। उन्होंने इसके लिए अपने लुक में भी बदलाव किया है। उन्होंने हाल ही में एक नया हेयरकट लिया था और इसका फोटो भी शेयर किया था।

RCB Squad 2023: आईपीएल 2023 के लिए आरसीबी का स्कवॉड

फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), राजन कुमार, रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, वणिंदो हसारंगा, अनुज रावत (विकेट कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), फिन एलेन (विकेट कीपर), आकाश दीप, अविनाश सिंह, डेविड विली, हर्षल पटेल, हिमांशु शर्मा, जोश हेजलवुड, करण शर्मा, मनोज भडगे, मोहम्मद सिराज, रईस टप्लेस, सिद्धार्थ कौल, आर सोनू यादव

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now