Prajasatta Side Scroll Menu

आज इतने बजे होगा IND vs PAK का बड़ा मुकाबला, फ्री में ऐसे देखें LIVE

New Project56

ICC Women T20 WC: महिला टी20 विश्वकप का आगाज हो चुका है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में टीम इंडिया आज पाकिस्तान के खिलाफ अपने इस अभियान का आगाज करने जा रही है। साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में आज भारत और पाकिस्तान की महिलाओं के बीच कड़ा मुकाबला होगा। जिसमें दोनों टीमों जीत के साथ इस टी20 विश्वकप का आगाज करना चाहेंगी।

भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट की टीम शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आमने-सामने होंगी। 6 बजे टॉस होगा। ये इस विश्वकप का चौथा मुकाबला होगा। इससे पहले तीन मैच खेला जा चुके हैं। 10 फरवरी से श्रींलका और साउथ अफ्रीका की महिलाओं के बीच पहले मैच के साथ विश्वकप का आगाज हुआ था, जिसमें श्रीलंका ने 3 रन से जीत हासिल की थी।

ऐसे देख सकते हैं भारत बनाम पाकिस्तान महिला विश्वकप का मैच

महिला टी20 विश्वकप का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के चैनलों पर किया जा रहा है। आप घर बैठे अपने टीवी पर फ्री में लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं। खास बात ये है कि स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  'दिल्ली जैसी पिचों पर...,' राहुल द्रविड़ ने KL Rahul पर तोड़ी चुप्पी

मोबाइल पर ऐसे देख पाएंगे लाइव मैच

अगर आप घर से दूर हैं और मोबाइल पर भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच को देखना चाहते हैं तो इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है।

महिला टी20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया

हरमनप्रीत कौर (c), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे

महिला टी20 विश्वकप के लिए पाकिस्तान की टीम

बिस्माह मारूफ (कप्तान), ऐमेन अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, सदफ शमास, फातिमा सना, जवेरिया खान, मुनीबा अली, नशरा संधू, निदा डार, ओमाइमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, तुबा हसन।

इसे भी पढ़ें:  IPL 2025 का 58वां मैच: RCB Vs KKR, लेकिन 84% बारिश की संभावना ने बढ़ाई टेंशन..!

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now