Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आखिरी ओवरों में वाशिंगटन सुंदर का तूफान, जैकब डफी की बजा डाली बैंड, देखें वीडियो

IND Vs NZ Washington Sundar Jacob Duffy1

नई दिल्ली: रांची के मैदान में वाशिंगटन सुंदर ने महफिल लूट ली। भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन सुंदर की शानदार परफॉर्मेंस ने क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर ने पहले गेंदबाजी में कहर बरपाया, फिर अपनी गजब फील्डिंग से खुश कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे सुंदर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दे-दनादन चौके-छक्के ठोक डाले।

जैकब डफी की बजाई बैंड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वाशिंगटन सुंदर ने 19वें ओवर में ऐसा तूफान मचाया कि दुनिया दंग रह गई। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैकब डफी की बैंड बजा डाली। जैकब ने जैसे ही इस ओवर की पहली गेंद डाली, सुंदर ने लॉन्ग ऑफ की ओर करारा छक्का ठोक डाला। दूसरी ही गेंद पर एक बार फिर उन्होंने कहर बरपाया और एक्स्ट्रा कवर की ओर बाउंड्री लगा दी। तीसरी ही गेंद पर एक बार फिर सुंदर ताव में आए और एक्स्ट्रा कवर की ओर चौका ठोक सनसनी मचा दी।

जैकब डफी की बिगड़ गई लय

सुंदर का तूफान देख जैकब डफी की लय बिगड़ गई। उन्होंने अगली ही गेंद वाइड डाल दी। पांचवीं गेंद पर फिर डफी की लय बिगड़ी और एक बार फिर वाइड गेंद डालकर जता दिया कि आज वे सुंदर का सामना नहीं कर पाएंगे। वाशिंगटन सुंदर की तूफानी बल्लेबाजी देख एक बार तो कीवी टीम की हालत खराब हो गई। सुंदर ने महज 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी जड़ी। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर छक्का ठोक अपना पचासा पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े। हालांकि सुंदर आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 28 गेंदों में कुल 50 रन ठोक क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया।

वाशिंगटन सुंदर की तूफानी बल्लेबाजी देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now