साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Anant-Radhika Engagement: अंनत-राधिका की सगाई में इन सितारों का लुक बना चर्चा का विषय, पार्टी में छाए रहे ये सेलेब्स

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Bollywood Stars in Anant-Radhika Engagement: गुरुवार को एंटीलिया में उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई हो गई है। इस दौरान उनकी सगाई में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की और सभी ने कपल को शुभकामनाएं ही हैं।

अनंत और राधिका की सगाई सदियों पुरानी परंपराओं से गुजराती हिंदू परिवारों के बीच हुई। सगाई में गोल-धाणा और चुनरी विधि जैसी रस्में परिवार के मंदिर में आयोजित की गईं।

anant radhika engagement 2

साथ ही इस फंक्‍शन में अक्षय कुमार, ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, अयान मुखर्जी, करण जौहर, सच‍िन तेंदुलकर, श्रेया घोषाल, क‍िरण राव, दीपिका पादुकोण और रणवीर स‍िंह जैसे कई स‍ितारों ने एंट्री की और महफिल में चार चांद लगा दिए। तो चलिए बताते हैं कि इस फंक्‍शन में किस सितारें कैसा लुक लिया था।

akshay kumar in anant radhika engagement

इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखे मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड इंगेजमेंट सेरेमनी में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने सगाई में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने सगाई सेरेमनी में इंडो-वेस्टर्न लुक लिया। अभय कुमार इस लुक में बहुत हैंडसम लग रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  दीप्ति की दिलेरी, एश्ले गार्डनर को यॉर्कर से मारा बोल्ड

ashwrya rai bacchan in anant radhika engagement

ऐश्वर्या राय बच्चन का एथनिक लुक बना चर्चा का विषय

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई में ऐश्वर्या राय बच्चन का एथनिक लुक चर्चा में बना हुआ है। सगाई में एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना था। साथ ही ऐश्वर्या के गले का शाही हार भी उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। साथ ही उन्होंने लाल कलर की लिपस्टिक, एक गोल्ड क्लच और फैशनेबल हाई हील्स से अपने पूरे लुक को और भी गॉर्जियस बना दिया था।

ayaan in anant radhika engagement

ट्रेडिशनल लुक में दिखे अयान मुखर्जी

इसके साथ ही अनंत और राधिक की सगाई सेरेमनी में फेमस फिल्ममेकर अयान मुखर्जी ने भी शिरकत की। इस दौरान वह ट्रेडिशनल लुक में काफी हैंडसम नजर आए और उनके लुक को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

karan johar in anant radhika engagement

करण जौहर के लुक ने खींचा सबका ध्यान

करण जौहर ने भी सगाई में शिरकत की और इस दौरान करण के लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। फंक्शन में करण जौहर ब्लैक और बीज एथनिक आउटफिट में नजर आए और उन्होंने पैपराजी के सामने जमकर फोटोज भी खिंचवाई हैं।

इसे भी पढ़ें:  क्रिकेट के बाद धोनी बने फिल्म प्रोड्यूसर

sachin tendulkar in anant radhika engagement

इस लुक में नजर आए सचिन तेंदुलकर

अनंत अंबानी की सगाई में क्रिकेटर के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान सचिन अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ पार्टी में पहुंचे। इस दौरान सचिन ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना और उनकी पत्नी नीले रंग की साड़ी में दिखी।

sherya in anant radhika engagement

श्रेया घोषाल ने पहना सूट

इसके साथ ही सिंगर श्रेया घोषाल भी अनंत-राधिका की सगाई सेरेमनी में शामिल हुईं। इस दौरान सिंगर ने लाल रंग का सूट पहना, जिसमें वे काफी खूबसूरत भी लग रही थी। साथ ही इंगेजमेंट सेरेमनी में किरण राव ने भी शिमर गोल्डन साड़ी में शिरकत की।

deepika n ranveer in anant radhika engagement

दीपिका और रणवीर ने लिया ये लुक

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी पहुंचे। इस दौरान दीपिका ने लाल रंग की साड़ी में पहनी, वहीं रणबीर काले रंग की शेरवानी में दिखे।

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now