Prajasatta Side Scroll Menu

Anupama spoiler alert: ‘अनुपमा’ पर टूटा दुखों का पहाड़, रो-रोकर बुरा हाल, जानें क्या हुआ?

Anupama spoiler alert: टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक ‘अनुपमा’ में अब एक बेहद ही दिलचस्प मोड़ आने वाला हैं। अब सीरियल में अनुज डिप्रेशन में जा सकता है। साथ ही अनुज किसी से बात नहीं करना चाहता है और जबतक उसे अपनी छोटी अनु वापस नहीं मिल जाती वो अकेले रहना चाहता है।

इसके साथ ही अनुपमा भी अपनी पूरी कोशिश कर रही हैं कि वो अनुज को डिप्रेशन में ना जाने दें, लेकिन वो किसी की बात सुनती ही नहीं हैं। इसके साथ ही धीरज भी अनुज को अनुपमा के साथ अपने सच्चे प्यार को न खोने की चेतावनी देता है, लेकिन ये अनुपमा के लिए किसी काम नहीं आता है।

इसे भी पढ़ें:  चीते की चाल..बाज की नजर और अबरार अहमद के Bowled पर संदेह नहीं करते, देखें VIDEO

अनुज को समझाता है धीरज

वहीं, एक बार फिर से धीरज, अनुज को समझाता है कि वो अनुपमा को न छोड़े, क्योंकि अनुपमा उसका वो प्यार है, जो उसे 26 साल बाद मिला। इसके साथ ही अनुपमा भी अनुज को बचाने के लिए देविका से गुहार लगाती नजर आती है, क्योंकि उसे कहीं ना कहीं ये डर है कि उसके साथ कुछ बुरा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Mohammad Siraj की कमाल की वापसी! भारत ने T20 World Cup का पहला मैच 29 रनों से जीता

जल्द डिप्रेशन में जाने वाला है अनुज 

इससे ऐसा लगता है कि अनुज जल्द ही डिप्रेशन के आने के बाद अपने जीवन को नहीं जीना चाहेगा और मर जाएगा?, क्या अनुज डिप्रेशन में जाएगा और इसको लेकर कई तरह की कई चर्चाएं सोशल मीडिया पर हो रही हैं। इसके साथ ही अब ये देखना होगा कि अब क्या अनुपमा को अनुज के बिना ग्लानि भरा जीवन जीना पड़ेगा?

अनुज और अनुपमा के बीच हुई गहमागहमी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है

इसके साथ ही अब सीरियल में देविका और धीरज की शादी का ट्रैक भी आने वाला है, लेकिन अनुज और अनुपमा के बीच हुई ये गहमागहमी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। साथ ही अनुज और अनुपमा भी एक-दूसरे को समझ नहीं पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  गजब...हसन अली ने बाउंड्री पर दिखाई जादूगरी, लोग बोले- क्या कैच है, देखें वीडियो

कपाड़िया हाउस में बिगड़ा माहौल

अनुज, छोटी अनु के जाने के लिए अनुपमा को जिम्मेदार ठहराता नजर आ रहा। इसके साथ ही धीरज और देविका पर भी इसका बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा, वे कपाड़िया हाउस अपनी शादी की घोषणा करने के लिए आए थे, लेकिन वहां पूरा माहौल पहले ही बिगड़ा होता हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now