Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

असली या नकली? ब्लू टिक वेरिफाइड ‘शॉन टेट’ क्रिकेटर्स पर कर रहे अजीबो-गरीब ट्वीट

Shaun Tait

नई दिल्ली: पाकिस्तान के बॉलिंग कोच शॉन टेट कई बार अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि वे खुद ट्विटर इस्तेमाल करते हैं या नहीं इसे लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है क्योंकि शॉन के नाम से एक वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट ऐसे-ऐसे ट्वीट कर रहा है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर सवाल उठा रहे हैं।

‘केएल राहुल को सभी प्रारूपों से हटा देना चाहिए’

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, इस अकाउंट से हाल ही एक के बाद एक ट्वीट होना शुरू हुए हैं, जिसमें कुछ अजीबो-गरीब बातें लिखी हुई हैं। 9 फरवरी को इस अकाउंट से भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल पर ट्वीट कर लिखा गया- केएल राहुल को सभी प्रारूपों से हटा दिया जाना चाहिए, वह केवल आईपीएल खेलने के लिए अच्छा है। गिल, सरफराज, शॉ जैसे युवाओं को मौका दें कि वे भविष्य हैं।

वहीं इसी दिन विराट कोहली के बारे में ट्वीट किया गया- स्मिथ के पास टेस्ट में कोहली से कहीं बेहतर नंबर हैं..लाल गेंद की प्रतिभा।

वहीं 10 फरवरी को इस अकाउंट से एक और ट्वीट किया गया- अगर आप मांस खाते हैं तो आप 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। इसी दिन जब शादाब खान दूल्हा बने तो ट्वीट किया गया- डियर शादाब मैं तुमसे खुश नहीं हूं, तुमने मुझे अपनी शादी में नहीं बुलाया।

shaun tait twitter
shaun tait twitter

शादाब अपनी दूसरी शादी में मुझे जरूर बुलाएंगे

फिर एक और ट्वीट में लिखा- शादाब ने मुझे अपनी शादी में नहीं बुलाया, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह अपनी दूसरी शादी में मुझे जरूर बुलाएंगे। एक के बाद एक किए गए ट्वीट में फिर लिखा- मैं इमरान खान से मिलना चाहता हूं लेकिन वह व्यस्त व्यक्ति हैं। अगर तुम मेरी और अख्तर की तरह तेज गेंदबाजी करना चाहते हो तो बीफ और मटन खाना शुरू कर दो। ऑस्ट्रेलिया की हार पर इस अकाउंट से ट्वीट किया गया- ऑस्ट्रेलिया के चयन पैनल को इस्तीफा देना होगा। घरेलू टेस्ट में पाकिस्तान को छोड़कर कोई भी टीम भारत को नहीं हरा सकती।

 

 

 

 

सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा- फेक हो सकता है अकाउंट

जिस तरह से इस ट्विटर हैंडल पर बातें लिखी गई हैं, उससे इसके ऑरिजनल होने पर संदेह हो रहा है। कई यूजर्स ने कहा है कि ये एक फेक अकाउंट है और जबसे पेड ब्लू टिक मिलना शुरू हो गए हैं, हर कोई इसका गलत इस्तेमाल कर रहा है। कई यूजर्स ने इसे रिपोर्ट भी किया है। दरअसल, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पेड ब्लू टिक शुरू हो गए हैं। इसे 8 डॉलर में खरीदा जा सकता है। हालांकि अलग-अलग देशों में इसके दाम अलग-अलग हो सकते हैं। भारत में इसका चार्ज लगभग 900 रुपये है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now