Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अय्यर की जगह Suryakumar Yadav या Shubman Gill किसे मिलेगी जगह? दिनेश कार्तिक ने दिया जवाब

IND Vs AUS Suryakumar Yadav Shubman Gill

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। नागपुर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है। दरअसल टीम के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर चोट से उबर नहीं पाए हैं और वे पहला टेस्ट मैच  खेल पाएंगे। अय्यर के जाने के बाद से ही उनकी जगह कौन लेगा इसे लेकर चर्चा का बाजार गरम है।

शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव में किसे मिलेगी जगह ?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बीसीसीआई ने हाल ही में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय दल की घोषणा की थी। जिसमें व्हाइट बॉल क्रिकेट स्पेशलिस्ट सूर्यकुमार यादव का भी चयन 2 टेस्ट मैचों में किया गया था। सूर्या ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यह आंकड़े बदल सकते हैं। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद अब सूर्या के लिए रास्ते साफ होते नजर आ रहे हैं हालांकि उनके सामने फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल है जिन्हें भारतीय टीम नीचे की तरफ खिला सकती है।

इन दोनों में किसे जगह मिलनी चाहिए इसे लेकर भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बड़ा बयान दिया है। दिनेश कार्तिक के मुताबिक अगर श्रेयस अय्यर नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को मौका दिया जाना चाहिए ना कि शुभमन गिल को। अगर सूर्या मैच खेलते हैं तो ये पल उनके लिए ऐतिहासिक होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now