Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच आज, भारत में घर बैठे ऐसे देखें लाइव

BAN Vs ENG1

BAN vs ENG 3rd T20: बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा। ये मैच भारतीयसमयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। ये मैच इंग्लैंड के लिए जीतना बेहद जरूरी है। इसे जीतकर वह क्लीन स्वीप करने से बचना चाहेगी। वहीं बांग्लादेश इतिहास रचने के लिए उतरेगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मैच में इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर कर रहे हैं वहीं बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास के हाथों में है। दोनों के बीच खेले गए सीरीज के दोनों ही मैचों में बांग्लादेश की टीम बेहतरीन लय में नजर आई है और शानदार प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड की घाकड़ टीम को हैरान कर दिया है। ये दोनों के बीच खेली गई पहली द्विपक्षीय सीरीज है और अगर बांग्लादेश इसमें क्लीन स्वीप करती है तो इतिहास रच देगी।

BAN vs ENG 3rd T20 Live Streaming: यहां देखें लाइव

बांग्लादेश और इंग्लैंड खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले को भारत में लाइव देखा जा सकता है। दोनों देशों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में मौजूद क्रिकेट फैंस दोपहर 2.30 बजे से फैनकोड पर लाइव देख सकते हैं। बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के किसी भी मुकाबलें को भारत में किसी टीवी चैनल पर प्रसारित नहीं किया जा रहा है।

दोनों टीमों के स्कवॉड

इंग्लैंड टीम: फिलिप सॉल्ट, डेविड मालन, जोस बटलर (कप्तान/कप्तान), बेन डकेट, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, रेहान अहमद, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, रीस टॉपले, मार्क वुड

बांग्लादेश टीम: लिटन दास (w), रोनी तालुकदार, नजमुल हुसैन शंटो, तौहीद ह्रदय, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (c), अफीफ हुसैन, तस्किन अहमद, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, नुरुल हसन, तनवीर इस्लाम , शमीम हुसैन, रेजौर रहमान राजा

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now