Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बांग्लादेश ने KKR को दिया झटका, धाकड़ खिलाड़ियों को भेजने से किया इनकार

IPL 2023 KKR

नई दिल्ली: आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए फ्रेंचाइजी तैयारियों में जुटी हैं, लेकिन आईपीएल 2023 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बड़ा झटका दे दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीबी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए शाकिब अल हसन और लिटन कुमार दास को एनओसी देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद ये खिलाड़ी केकेआर के ओपनिंग मैच मिस कर सकते हैं। KKR अपना ओपनिंग मैच पीबीकेएस के खिलाफ 2 अप्रैल को खेलेगी। शाकिब अल हसन केकेआर के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक हैं।

शाकिब कर सकते हैं कप्तानी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अनुमान लगाया जा रहा था कि केकेआर शाकिब को टीम का नेतृत्व करने के लिए कह सकता है क्योंकि श्रेयस अय्यर इस समय चोटिल हैं, लेकिन एनओसी को लेकर बीसीबी के इनकार के बाद अब इसकी संभावना कम हो गई है। वहीं केकेआर की टीम ने एरॉन फिंच से अलग होने के बाद लिटन दास को हायर किया है। आईपीएल 2023 में लिटन दास या रहमानुल्लाह गुरबाज वेंकटेश अय्यर के साथ केकेआर के बल्लेबाजी क्रम की शुरुआत कर सकते हैं। फिलहाल बांग्लादेश आयरलैंड के साथ वनडे सीरीज खेल रहा है। ये सीरीज 23 मार्च को खत्म होगी, इसके बाद टी-20 सीरीज शुरू हो जाएगी, जो 31 मार्च तक चलेगी। इसके बाद बांग्लादेश-आयरलैंड के बीच 4-8 अप्रैल तक टेस्ट खेला जाएगा।

सुनील नरेन पर विचार नहीं

हालांकि अब भी बड़ा सवाल ये कि केकेआर की कप्तानी कौन करेगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक कप्तानी के लिए सुनील नरेन पर विचार नहीं किया जा रहा है। ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स के कप्तान के रूप में नरेन का खराब प्रदर्शन रहा था। उन्होंने दस में से केवल एक मैच जीता। केकेआर टिम साउथी सहित कई विकल्पों की तलाश कर रही है। फिलहाल, केकेआर स्थिति को समझने के लिए श्रेयस अय्यर के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इवेंट शुरू होने से ठीक पहले वे कोई फैसला लेंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वाड 2023:

श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउथी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, नारायण जगदीसन , वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड वाइज, कुलवंत खेजरोलिया, मनदीप सिंह, लिटन दास, शाकिब अल हसन।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now