Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बांग्लादेश ने वर्ल्ड चैंपियन को रौंदा, बटलर सेना का 3-0 से किया क्लीन स्वीप

Bangladesh White Washed World Champions England

BAN vs ENG: बांग्लादेश और इंग्लैंड (Bangladesh vs England) के बीच हुई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बांग्लादेश ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड का क्लीन स्वीप कर दिया। सीरीज के आखिरी टी-20 में भी बांग्लादेश ने शानदार जीत हासिल की है।

3-0 से जीती सीरीज

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बांग्लादेश ने घर में इंग्लैंड को तीनों मैचों में हराया। खास बात यह है कि बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच यह पहली टी-20 सीरीज हुई थी, लेकिन पहली ही सीरीज में बांग्लादेश ने जीत हासिल करके क्रिकेट में सनसनी फैला दी है। क्योंकि जब सीरीज शुरू हुई थी, तब शायद लोगों को इस बात का यकीन नहीं होगा कि इंग्लैंड इतनी बुरी तरह से हार जाएगी।

16 रन से हराया तीसरा टी-20

तीसरे टी-20 में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का स्कोर बनाया था, लेकिन जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में महज 6 विकेट पर महज 142 रन ही बना पाई।

घर में लगातार जीती तीन सीरीज

बांग्लादेश घर में बेहद मजबूत टीम बनी हुई है, बांग्लादेश ने घर में लगातार तीन टी-20 सीरीज जीती है। खास बात यह भी है कि इन तीनों सीरीज में बांग्लादेश ने विश्व की टॉप टीमों को हराया है, यानि घर में उनका खेल बहुत जबरदस्त रहा है।

T20I में घर पर बांग्लादेश

  • इंग्लैंड को 3-0 से हराया
  • ऑस्ट्रेलिया 4-1 से हराया
  • न्यूजीलैंड को हराया 3-2 से हराया

दोनों टीमों के स्कवॉड

इंग्लैंड टीम: फिलिप सॉल्ट, डेविड मालन, जोस बटलर (कप्तान/कप्तान), बेन डकेट, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, रेहान अहमद, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, रीस टॉपले, मार्क वुड

बांग्लादेश टीम: लिटन दास (w), रोनी तालुकदार, नजमुल हुसैन शंटो, तौहीद ह्रदय, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (c), अफीफ हुसैन, तस्किन अहमद, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, नुरुल हसन, तनवीर इस्लाम , शमीम हुसैन, रेजौर रहमान राजा

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now