Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

BCCI का स्टेंड क्लियर, पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा भारत; रिपोर्ट

Asia Cup 2023 BCCI Jay Shah PCB Najam Sethi

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह बहरीन के लिए रवाना हो गए हैं। जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष नजम सेठी के कहने पर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की एक आपात बैठक बुलाई गई है, ताकि पाकिस्तान के एशिया कप की मेजबानी के अधिकारों का फैसला किया जा सके। बीसीसीआई के सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान में सितंबर में एशिया कप होने की संभावना कम ही है।

बीसीसीआई का रुख नहीं बदलेगा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यदि ऐसा होता भी है, तो टूर्नामेंट को या तो यूएई में कर दिया जाएगा, जिसमें पीसीबी मेजबानी के अधिकार को बरकरार रखेगा या श्रीलंका दूसरा विकल्प हो सकता है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, “जय एसीसी की बैठक के लिए बहरीन में हैं। बीसीसीआई का रुख नहीं बदलेगा। हम पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे क्योंकि हमें सरकार से कोई हरी झंडी नहीं मिली है।” बोर्ड की चिंता इसलिए भी लाजिमी है कि हाल ही में पेशावर में हुए बम धमाकों ने पाकिस्तान में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने को लेकर सुरक्षा चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है।

पिछले साल जय शाह ने दिया था बयान

पिछले साल दिसंबर में एसीसी अध्यक्ष शाह ने शेड्यूल जारी किया था, लेकिन एशिया कप के आयोजन स्थल का उल्लेख नहीं किया था। इस पर सेठी ने एकतरफा फैसला लेने का आरोप लगाया था। हालांकि एसीसी ने आधिकारिक तौर पर इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यात्रा कार्यक्रम पर सिफारिशें मांगने के लिए पीसीबी को बार-बार ईमेल भेजे गए, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। पिछले साल अक्टूबर में एसीसी सुप्रीमो जय शाह ने आधिकारिक तौर पर मीडिया को बताया था कि भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा। तत्कालीन पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने तब धमकी दी थी कि यदि ऐसा हुआ तो पाकिस्तान इस साल के 50 ओवर के विश्व कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now