Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘भारत के खिलाफ न्यूट्रल वेन्यू पर’ फाइनल को लेकर पैट कमिंस ने दिया ये बयान

New Project365

Pat Cummins: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय सीरीज खत्म हो गई हैं। टेस्ट सीरीज पर जहां टीम इंडिया ने कब्जा किया तो वहीं वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी। अब यह दोनों टीमों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में भिड़ेंगी। 7 जून 2023 को यह दोनों टीमों टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी के लिए ओवल में भिड़ेंगी। इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस बयान सामने आया है।

कमिंस ने WTC फाइनल को लेकर दिया ये बयान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फॉक्स स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान पैट कमिंस ने कहा कि ‘पिछले दो सालों में टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया है और यहां तक पहुंची है वो टीम के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। पैट कमिंस ने अपनी टीम पर गर्व जताते हुए कहा कि अब वो टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगे।’

भारत के खिलाफ खेलना शानदार रहेगा- कमिंस

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने पर कमिंस ने कहा कि ‘पिछले दो साल से इस फाइनल के लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे थे। इसी वजह से ये काफी बड़ी उपलब्धि है। टेस्ट क्रिकेट की ये सबसे बड़ी ट्रॉफी है। आप दुनिया की सभी टेस्ट खेलने वाली टीमों से मुकाबला कर रहे होते हैं। मुझे काफी गर्व है कि इस पोजिशन पर आने के लिए पिछले दो सालों में हमने कितनी मेहनत की है। भारत के खिलाफ न्यूट्रल वेन्यू पर फाइनल खेलना काफी शानदार रहेगा।’

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 2-1 से हराई वनडे सीरीज

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने हाल में 2-1 से वनडे सीरीज हराई है। भारत ने पहला मैच 5 विकेट से अपने नाम किया था, फिर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। अंत में निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से जीत मिली। इस तरह वनडे सीरीज पर कंगारू टीम ने कब्जा कर लिया।

2019 के बाद घर में दूसरी बार हारी भारतीय टीम

2019 के बाद पहली बार भारत को अपने घर पर वनडे सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने ही 2019 में भारत को उसी के घर पर 3-2 से वनडे सीरीज में मात दी थी। 2019 के बाद भारतीय टीम ने अपने घर में लगातार सात वनडे सीरीज जीती थीं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now