Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत ने गंवाया नंबर-1 का ताज, ऑस्ट्रेलिया बना ODI का बादशाह

ODI Ranking

IND vs AUS: टीम इंडिया घरेलू मैदान पर चार साल बाद किसी भी फॉर्मेट की बाइलेटरल सीरीज हारी है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे वनडे हरा दिया है। टीम को तीसरे वनडे में कंगारुओं ने 21 रन से हराया है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया को हटाकर नंबर-1 पर पहुंच गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि इस मैच के बाद icc ने ओडीआई की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसके अनुसार ऑस्ट्रेलिया ने भारत के 112.638 की तुलना में 113.286 रेटिंग अंक हासिल किए हैं। जबकि, आखिरी एक दिवसीय मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के 112 के मुकाबले भारत 114 रेटिंग अंकों के साथ टॉप पर था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 270 रनों का टारगेट दिया। 270 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 49.1 ओवर में 248 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। विराट कोहली ने 54 और हार्दिक पंड्या ने 40 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिाय की ओर से एडम जाम्पा ने चार खिलाडियों को आउट किया। वहीं एश्टन एगर को भी दो सफलताएं हासिल हुईं। भारत ने चार सालों बाद अपने घर पर वनडे सीरीज गंवाया है।

गौरतलब है कि फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया और भारत ने दो टी-20 और 5 वनडे की श्रृंखला खेली थी, जिसमें मेहमान टीम ने इंडिया को 5 वनडे की सीरीज 3-2 से हराया था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now