Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत vsऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट मैच

IND Vs AUS 1st Test Live

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया है। ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद ही जरूरी है। इसे जीतकर जहां एक तरफ भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी वहीं ऑस्ट्रेलिया 2004 के बाद पहली बार भारत में सीरीज जीतना चाहेगी।

IND vs AUS 1st Test,Day 1 Live Updates: यहां देखें पल-पल की अपडेट

  • ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका, अश्विन ने एलेक्स कैरी को किया क्लीन बोल्ड
  • ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका, जडेजा ने लिया लगातार दूसरा विकेट
  • स्मिथ और लाबुशेन ने पारी को संभाला, लंच तक ऑस्ट्र्लिया का स्कोर 76 /2
  • स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने पारी को संभाला,ऑस्ट्र्लिया का स्कोर 50 के पार
  • भारतीय टीम को मिली दूसरी सफलता, मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को किया क्लीन बोल्ड
  • भारतीय टीम को मिली पहली सफलता, उस्मान ख्वाजा 1 रन बनाकर आउट
  • ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू, उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर क्रीज पर मौजूद
Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड

IND vs AUS Head to Head in Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 1947 में खेला गया था। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच 27 टेस्ट सीरीज खेली गई है जिसमें से भारत ने 10 जीती हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया के नाम 12 सीरीज है। इसके अलावा दोनों के बीच 102 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 30 जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 43 मैच जीते हैं। इसके अलावा 28 मैच ड्रॉ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कुल 14 टेस्ट सीरीज खेली है जिसमें से 8 भारत ने जीती हैं वहीं 4 कंगारुओं के नाम गई है। इसके अलावा 2 सीरीज ड्रॉ रही है।

IND vs AUS 1st Test Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, साथ ही डीडी स्‍पोर्ट्स पर फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

IND vs AUS 1st Test Online Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now