Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारतीय टीम को बड़ा झटका, ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर, Suryakumar Yadav को मिल सकता है मौका!

IND Vs AUS Shreyas Iyer Suryakumar Yadav

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। ये सीरीज भारत के लिए बेहद ही जरूरी है और अगर टीम इसे जीत लेती है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में पहुंच जाएगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के शानदार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं वहीं उनके दूसरे टेस्ट मैच में भी खेलने पर संशय बना हुआ है।

पीठ में चोट के चलते बाहर हुए श्रेयस अय्यर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पीठ की चोट से जूझ रहे श्रेयस अय्यर के दूसरे टेस्ट मैच से पहले फिट होने की उम्मीद है। श्रेयस इस समय बेंगुलरु के नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई इंजेक्शन लेने के बावजूद अय्यर के पीठ के निचले हिस्से में अभी भी दर्द है। ऐसे में उन्हें कम से कम दो सप्ताह आराम की सलाह दी गई है। इंडियन एक्सप्रेस को एक सोर्स ने बताया है कि ‘ उनकी चोट अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है जिसके चलते वे पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। वहीं उनके दूसरे टेस्ट में भी खेलने पर संशय है।’ श्रेयस के बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव के लिए रास्ता साफ हो चुका है और वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं।

IND vs AUS Test Schedule: ये है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

-पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
– दूसरा टेस्ट,17-21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली,
-तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला,
– चौथा टेस्ट,9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now