Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘भोला शंकर’ की रिलीज डेट का ऐलान, पोस्टर में दिखे चिरंजीवी

Image 1 8

Bholaa Shankar Official Release Date: मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) की फिल्म ‘भोला शंकर’ (Bholaa Shankar) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बीच फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई हैं। फिल्म ‘भोला शंकर’ के मेकर्स ने गुड़ी पड़वा के खास मौके पर इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया हैं।

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म ‘भोला शंकर’

चिरंजीवी की फिल्म ‘भोला शंकर’ को लेकर दिल थामे बैठे हैं। अभ फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई हैं और ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके साथ ही फिल्म ‘भोला शंकर’ से बहुत उम्मीदें की जा रही हैं और फिल्म बंपर ओपनिंग कर सकती हैं। वहीं, इसको लेकर हर ओर इसकी ही बात की जा रही हैं।

शानदार कमाई कर सकती हैं फिल्म ‘भोला शंकर’

साथ ही फिल्म को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का भी खास फायदा हो सकता है। इसके बाद 22 अगस्त को चिरंजीवी का जन्मदिन भी है , तो इस खास मौके पर भी उनके फैंस के लिए ये किसी त्योहार से कम नहीं है। इसलिए फिल्म ‘भोला शंकर’ शानदार कमाई कर सकती हैं, इसके कयास लगाए जा रहे हैं।

रिलीज डेट के साथ ही फिल्म का शानदार पोस्टर भी ऑउट

बता दें कि फिल्म भोला शंकर के मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ ही इसके शानदार पोस्टर को भी रिलीज किया है। वहीं, इस फिल्म में चिरंजीवी के अलावा कीर्ति सुरेश और तमन्ना भाटिया भी नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही कीर्ति सुरेश फिल्म में अभिनेता की बहन का किरदार निभाती नजर आएंगी।

तमिल फिल्म ‘वेदलम’ का आधिकारिक तेलुगू रीमेक है ‘भोला शंकर’

बताते चलें कि ‘भोला शंकर’ (Bholaa Shankar) तमिल फिल्म ‘वेदलम’ का आधिकारिक तेलुगू रीमेक है। साथ ही ‘वेदलम’ में साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार, लक्ष्मी मेनन और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब इसके रीमेक को लेकर भी फैंस खूब एक्साइटेड हैं, जल्द ही ये फिल्म सिनेमाघर में दस्तक देगी और शानदार कमाई कर सकती हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now