Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए 1 फरवरी को भारत पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Cricket Australia Announced Team For Test Series From India

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। जून 2023 में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में कौन सी टीमें भाग लेगी उसका चयन इसके नतीजे पर निर्भर करेगा। ये भारतीय टीम के लिए बेहद ही जरूरी है और इसके लिए टीम ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस सीरीज को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। दरअसल 9 फरवरी 2023 से शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम 1 फरवरी 2023 को ही भारत पहुंच जाएगी और प्रेक्टिस भी शुरू कर देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम भी 2 फरवरी को एक साथ मिलेगी और टेस्ट सीरीज के लिए मजबूत तैयारी शुरू कर देगी।

IND vs AUS Test Schedule: ये है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

-पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
– दूसरा टेस्ट,17-21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली,
-तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला,
– चौथा टेस्ट,9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा (फिटनेस पर निर्भर), मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now