Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चोटिल हुए बल्लेबाज को रनआउट करने से किया इंकार, आईसीसी ने Spirit of the year अवॉर्ड से किया सम्मानित, देखें वीडियो

ICC Spirit Of The Year Award 2023 Aasif Sheikh

ICC Spirit of the year award 2023: क्रिकेट भाईचारे का गेम है। इसमें जहां मैच को जीतना जरूरी है लेकिन इससे साथ ही खेलभावना का भी पालन करना जरूरी है। मैच में ऐसा कई बार ऐसा देखा जाता है कि विपक्षी टीम का खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी के प्रति भाईचारे और मदद की भावना दिखाता है। ऐसे ही खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए आईसीसी द्वारा हर साल स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड दिया जाता है। इस साल ये अवॉर्ड नेपाल के क्रिकेटर आसिफ शेख को दिया गया है। इस प्रकार वे आईसीसी अवॉर्ड पाने वाले पहले नेपाली खिलाड़ी बन गए हैं।

चोटिल खिलाड़ी को रनआउट करने से किया था इंकार

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आसिफ शेख नेपाल के विकेटकीपर बल्लेबाज है और ये अवॉर्ड उन्हें विकेटकीपिंग के दौरान ही शानदार खेलभावना दिखाने के लिए दिया गया है। दरअसल फरवरी 2022 में ओमान में खेली गई चार टीमों की सीरीज में नेपाल और आयरलैंड के बीच मैच खेला जा रहा था। इस मैच के दौरान 19वें ओवर में नेपाल के गेंदबाज आयरलैंड के बल्लेबाज मैक ब्राइन से जब वे रन दौड़ रहे थे तो टकरा गए थे। जिसके कारण मैक ब्राइन क्रीज से बेहद दूर रह गए और गेंद विकेटकीपर आसिफ शेख के हाथों में आ गई।

जैसे ही गेंद आसिफ शेख के पास बॉल आई उन्होंने मैक ब्राइन को आउट कर बढ़त बनाने की जगह बॉल को जमीन पर फेंक दिया और उन्हें रन पूरा करने दिया। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और बल्लेबाज ने भी पास जाकर कीपर को धन्यवाद कहा। इसका वीडियो भी आईसीसी ने शेयर किया था जिसके सामने आने के बाद हर कोई आसिफ की सराहना कर रहा था।

पुरस्कार पाने के बाद आसिफ ने कही ये बात

वहीं इस शानदार अवॉर्ड को पाने के बाद आसिफ ने कहा कि ‘यह पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए सम्मान की बात है, क्योंकि मेरे कोचों ने मुझे हमेशा विनम्र रहना और क्रिकेट की भावना के भीतर खेलना सिखाया है।”

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now