Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Cricketer biopic: अब इस भारतीय दिग्गज की बनेगी बायोपिक, जिनके नाम हैं कमाल के रिकॉर्ड

New Project62

Cricketer biopic: क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेंद्र सिंह, मिताली राज, कपिल देव और प्रवीण तांबे के बाद अब एक और क्रिकेटर की बायोपिक जल्दी ही पर्दे पर देखने को मिल सकती है। इस महान खिलाड़ी का नाम लाला अमरनाथ है।

गुजरे जमाने के इस दिग्गज क्रिकेट की बोयापिक को जाने माने डायरेक्टर Rajkumar Hirani डायरेक्ट करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें यह फिल्म दिसंबर में इस साल रिलीज होगी, जिसे फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट निर्माण करने जा रही है। Rajkumar Hirani संजू, 3 इडियट्स, पीके, मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं।

2019 में बनने वाली थी लाला अमरनाथ की बायोपिक

जाने माने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी लाल अमरनाथ की बायोपिक की तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने आज से 4 साल पहले 2019 में इस फिल्म की योजना बनाई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से ये प्रोजेक्ट डिले हो गया था, लेकिन अब इस पर काम शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  ईशान किशन ने नेट्स में लगाई आग, पोलार्ड से करते दिखे चर्चा

लाला अमरनाथ की बायोपिक को अंतिम रूप दिया जा रहा

बताया जाता है कि राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान के सामने दो स्क्रिप्ट रखी थीं, डंकी और लाला अमरनाथ की बायोपिक। इनमें से शाहरुख ने डंकी चुनी थी। इसके बाद अब हिरानी ने अपने सहायकों से लाला अमरनाथ की बायोपिक की तैयारियां शुरू करने को कहा है, स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कैसी होगी लाला अमरनाथ की बायोपिक?

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताजा जा रहा है कि लाला अमरनाथ की बायोपिक पूरी तरह से स्पोर्ट्स बायोपिक नहीं होगी, बल्कि इसे हिरानी अपने अंदाज में बनाएंगे, जिससे फिल्म में क्रिकेट के साथ लाला अमरनाथ के जीवन की निजी कहानी भी नजर आए। बॉलीवुड के किसी ए-लिस्ट स्टार को फिल्म में लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  T20 क्रिकेट में तमीम इकबाल का हाहाकार, तोड़ डाला ब्रैड हॉग-एबी डिविलियर्स और शिखर धवन का रिकॉर्ड

लाला अमरनाथ के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

  1. भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ के नाम अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं। वह स्वतंत्र भारत की क्रिकेट टीम के पहले कप्तान थे।
  2. लाला अमरनाथ इकलौते ऐसे गेंदबाज थे, जिन्होंने विश्व के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन को हिट विकेट आउट किया था।
  3. लाला को 1947-48 में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था। भारत ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज भी उनकी कप्तानी में ही जीती थी।
  4. लाला अमरनाथ के दो बेटों सुरेंद्र अमरनाथ और मोहिंदर अमरनाथ ने भी भारत के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेला है।
  5. मोहिंदर अमरनाथ तो 1993 में भारत की विश्व कप विजय के बड़े अहम खिलाड़ियों में थे। वह सेमीफाइनल और फाइनल दोनों ही मैचों में मैन ऑफ द मैच चुने गए थे।
इसे भी पढ़ें:  Shikha ने किया Beth Mooney का शिकार, शेफाली ने लपका शानदार कैच

लाला अमरनाथ का क्रिकेट करियर

लाला अमरनाथ ने टीम इंडिया का जन्म 11 सितंबर को 1911 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 24 टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमें 870 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लागए हैं। अपने टेस्ट करियर में उनके बल्ले से कुल 39 चौके निकेल। उनका बैटिंग एवरेज 24.39 का रहा।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now