साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Dasara Box Office Collection Day 7: नानी स्टारर ‘दसरा’ की कमाई में भारी गिरावट, 7वें दिन महज इतने करोड़ कमा पाई फिल्म

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Dasara Box Office Collection Day 7: नानी की पैन इंडिया फिल्म ‘दसरा’ ने 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना ढंका बजा दिया।

फिल्म दसरा को देखने के लिए पहले दिन ही सिनेमाघर खचाखच भर गए, लेकिन सातवें दिन ही फिल्म की हालत खराब हो गई। सोमवार से ही इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।

फिल्म ‘दसरा’ ने बुधवार को कमाए इतने करोड़

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘दसरा’ ने बुधवार को महज 2 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई अब 66.55 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो, ये फिल्म 68 करोड़ के बजट में बनीं है और इस फिल्म ने सात दिनों में ही 66 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। यानी फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब होती नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें:  टीम इंडिया के बाद न्यूजीलैंड को झटका, स्टार खिलाड़ियों के बाद ये स्पिनर भी बाहर

पांच भाषाओं में रिलीज हुई है ‘दसरा’

हालांकि उम्मीद की जा रही है कि दसरा 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है, लेकिन फिल्म की घट रही कमाई के बीच अब देखना होगा कि फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है। बता दें कि श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दसरा’ को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म से नानी ने पैन इंडिया डेब्यू किया है।

फिल्म ‘दसरा’ ने की बेहद शानदार ओपनिंग

बता दें कि साउथ के नेचुरल एक्टर माने जाने वाले नानी की फिल्म ‘दसरा’ ने बेहद शानदार ओपनिंग की और वीकेंड पर भी जमकर नोट छापे। साथ ही इस फिल्म को ऑडियंस का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ‘दसरा’ में नानी के अलावा कीर्ति सुरेश और दीक्षित शेट्टी ने लीड रोल निभाया है।

फिल्म की कहानी

साथ ही इस फिल्म में शाइन टॉम चाको, समुथिरकानी, साई कुमार और पूर्णा भी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सिंगरेनी कोयला खानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, राजनीतिक महत्वाकांक्षा और सत्ता संघर्ष की एक अनूठी कहानी को दिखाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  खतरनाक इनस्विंगर नहीं झेल पाए Roy, गेंद ने उड़ा दी गिल्लियां

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now