Prajasatta Side Scroll Menu

Delhi Capitals की धमाकेदार जीत, मुबई इंडियंस को पछाड़ सीधे फाइनल में मारी एंट्री

WPL 2023 Delhi Capitals1

नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। मंगलवार को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में कैपिटल्स ने 5 विकेट से शानदार जीत हासिल कर सीधे फाइनल में एंट्री मारी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कप्तान मैग लैनिंग ने 23 गेंदों में 39 और शेफाली वर्मा ने 16 गेंदों में 21 रन ठोक टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद एलिस केप्सी ने 34 रन और मैरिजन कैप ने नाबाद 34 बनाकर टीम को शानदार जीत दिला दी।

इसे भी पढ़ें:  इस बार होगी पूरी तैयारी, IPL के दौरान ड्यूक बॉल से ट्रेनिंग लेंगे भारतीय गेंदबाज

दिल्ली कैपिटल्स ने इस तरह मारी बाजी

इससे पहले मंगलवार को डबल हेडर के तहत मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले में एमआई ने शानदार जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में एक बार फिर टॉप पर कब्जा जमा लिया था, लेकिन DC ने उसकी खुशी कुछ ही घंटों बाद काफूर कर दी। दिल्ली अपनी जीत के बाद 12 पॉइंट और +1.856 की नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। DC ने लीग के अपने 8 मैचों में से 6 मैचों में जीत दर्ज की।

नेट रन रेट के मामले में मात खा गई एमआई

हालांकि मुंबई इंडियंस ने भी 8 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की थी, लेकिन वह नेट रन रेट के मामले में मात खा गई। एमआई 12 पॉइंट और +1.711 एनआरआर के साथ दूसरे स्थान पर आ गई। WPL फॉर्मेट के अनुसार, लीग के मुकाबले पूरे करने के बाद टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल खेलेगी। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर खेलेंगी। इस तरह मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच 24 मार्च को एलिमिनेटर खेला जाएगा। इस मुकाबले में विजेता रहने वाली टीम 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल खेलेगी।

इसे भी पढ़ें:  Jadeja के आगे टेस्ट का नंबर-1 बल्लेबाज भर रहा पानी, निराश पवेलियन लौटे Labuschagne, देखें Video

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now