Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘देश के लिए खेलना.’ भारतीय टीम को गोल्ड मेडलिस्ट Neeraj Chopra ने किया प्रोत्साहित, देखें वीडियो

U 19 Womens World Cup 2023 Neeraj Chopra Video

U-19 Women’s World Cup 2023 Final: साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा पहला वुमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2023 अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और आज भारत और इंग्लैंड के बीच पहली बार ट्रॉफी जीतने को लेकर खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम स्थित सेनवेस पार्क (Senwes Park, Potchefstroom) में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम को प्रोत्साहित करने के लिए खुद ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ड्रेसिंग रुम में पहुंचे और अपने शब्दों से सभी को देश के लिए खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।

देश के लिए खेलना सबसे बड़ा मोटिवेशन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

महिला अंडर-19 टीम से मिलने पहुंचे नीरज चोपड़ा ने एक शानदार स्पीच दी और कहा कि अपने देश के लिए खेलना सबसे बड़ा मोटिवेशन है। आप आज अपनी जी जान लगा दो और अपना, अपने परिवार का, शहर का और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दो। हमारे देश में करोड़ो लोग रहते हैं इनमें से आपको विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है ये बेहद ही खास है। उन्होंने कहा कि कभी भी ये मत भूलना की आपने शुरू क्यों किया था।’ इस स्पीच के बाद नीरज चोपड़ा ने हंसी मजाक भी किया और भारतीय टीम की जर्सी भी पहनी।

दमदार फॉर्म में भारतीय टीम

बता दें कि इस पूरे टूर्नामेंट में भारत की अंडर 19 टीम शानदार फॉर्म में रही है। टीम की कप्तान शेफाली वर्मा बल्लेबाजी से गदर मचा रही है वहीं पार्शवी चोपड़ा अपनी कमाल की गेंदों से सभी के छक्के छुड़ा रही हैं। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के शानदार प्रदर्शन कर आठ विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत के लिए प्लेयर ऑफ द मैच लेग स्पिनर पार्शवी ने 3 विकेट लिये थे। इस मैच में श्वेता सहरावत ने भी अर्धशतक जड़ा था।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now