Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दोहा में Uthappa की सुनामी, 6 6 6 4…गेंदबाजों को धो डाला

Robin Uthappa Hit 11 Fours And 5 Tremendous Sixes

LLC Masters 2023: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) में बीती रात एशिया लॉयंस और इंडिया महाराजा (Asia Lions vs India Maharajas) के बीच हुए मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने धमाल मचा दिया। उन्होंने 88 रनों की शानदार पारी खेली।

उथप्पा ने की चौके-छक्कों की बारिश

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्‍पा भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनके बल्ले में आज भी दम है, जिसका एक नजारा लीजेंड्स लीग क्रिकेट में देखने को मिला। एलएलसी के चौथे मैच में उथप्‍पा ने कप्तान गौतम गंभीर के साथ मिलकर जबरदस्त पारी खेली। जिससे इंडिया महाराजास ने एशिया लायंस को 10 विकेट से हरा दिया। उथप्‍पा ने इस मैच में चौके-छक्कों की बारिश कर दी।

हफीज को लगातार मारे 3 छक्के

रॉबिन उथप्‍पा ने मैच के दूसरी पारी के आठवें ओवर में मोहम्मद हफीज को टारगेट पर लिया। उन्होंने हफीज की लगातार तीन गेंदों पर तीन शानदार छक्के लगाए। जिससे पूरे स्टेडियम में दर्शक उछल पड़े, वहीं दूसरे छोर पर खड़े गौतम गंभीर भी उनकी बैटिंग का मजा लेते हुए नजर आए। एशिया लायंस ने दोनों बल्लेबाजों के खिलाफ 7 गेंदबाजों को आजमाया लेकिन उथप्‍पा और गंभीर ने सभी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और अपनी पारी को 10 विकेट से शानदार जीत दिलाई।

उथप्‍पा ने खेली 88 रनों की जरबदस्त पारी

रॉबिन उथप्‍पा ने मैच में 39 गेंदों में 88 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने एशिया लायंस के सभी गेंदबाजों को टारगेट पर लिया, उथप्‍पा ने 225.64 की जबरदस्त औसत से बल्लेबाजी करते हुए 11 शानदार चौके और 5 जबरदस्त छक्के लगाए। वही गौतम गंभीर ने भी 36 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 शानदार चौके लगाए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now