Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

घर से निकाल दिया क्या? दिनेश कार्तिक ने सवाल पूछकर कर दी बड़ी गलती

IND Vs AUS Dinesh Karthik1

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पहली बार टेस्ट मैच में कमेंट्री करते नजर आएंगे। 9 फरवरी से नागपुर में शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए डीके बुधवार को नागपुर पहुंचे। वे जब एयरपोर्ट उतरे तो भारी भरकम सामान के साथ नजर आए। उनके पास चार बड़े बैग थे। डीके ने एयरपोर्ट पहुंचने के बाद फोटो डालकर ट्वीट किया- नागपुर पहुंच चुका हूं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। मैं कह सकता हूं ज्यादा बैगेज नहीं है। तुम सब लोग क्या सोचते हो।

फैंस ने ले लिए जमकर मजे 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जैसे ही डीके ने ये फोटो डाला, फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने उनके जमकर मजे ले लिए। एक फैन दिवाकर मिश्रा ने कहा- ये पूरी कमेंट्री टीम के लिए काफी है। वहीं एक फैन सौरभ श्रीवास्तव ने कहा- आप अधिकतम 4 दिनों के लिए वहां रहेंगे क्योंकि टेस्ट 5वें दिन तक शायद ही खेला जाए। ऐसा लगता है कि ब्रॉडकास्टर आपके बिलों को पे करते हैं, इसलिए लगेज फीस के बारे में कोई चिंता क्यों नहीं है। एक यूजर प्रशांत भारद्वाज ने लिखा- भाई 4-5 महीने का प्रोग्राम है क्या? वहीं एक यूजर अमनदीप सिंह ने लिखा- भाई भाभी ने घर से निकाल दिया क्या?

नागपुर में दम दिखाने के लिए दोनों टीमें तैयार

बहरहाल, नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंड में इस बहु-प्रतीक्षित सीरीज का मंच सज चुका है। दोनों टीमें मैदान पर दम दिखाने को तैयार हो गई हैं। हालांकि पिच को लेकर काफी चर्चा हो चुकी है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि इस मैदान पर कौनसी टीम बाजी मारती है। जाहिर तौर पर दिनेश कार्तिक की कमेंट्री भी चर्चा का विषय बनेगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now