Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को धोया, बल्ले और गेंद से धमाका कर गई ये खिलाड़ी

WPL 2023 Ashleigh Gardner

नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स (Delhi Capitals vs Gujarat Giants) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 147 रन बनाए। जायंट्स की बल्लेबाज लौरा वोलवार्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57, हरलीन देओल ने 31 और एश्ले गार्डनर ने नाबाद 51 रन ठोके।

एश्ले गार्डनर का दमदार प्रदर्शन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैपिटल्स की टीम 18.4 ओवर में 136 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह जायंट्स ने ये मुकाबला 11 रनों से जीत लिया। जायंट्स की ओर से एश्ले गार्डनर ने बल्ले और गेंद से धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3.4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं किम गार्थ, तनुजा कंवर ने दो-दो विकेट चटकाकर कैपिटल्स को घुटनों पर खड़ा कर दिया। इस जीत के बाद गुजरात जायंट्स पॉइंट्स टेबल में चौथे और दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

गुजरात जायंट्स (प्लेइंग इलेवन):

सोफिया डंकले, लौरा वोल्वार्ड्ट, हरलीन देओल, एशलेग गार्डनर, दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), सुषमा वर्मा, किम गार्थ, तनुजा कंवर, मानसी जोशी, अश्विनी कुमारी

दिल्ली की कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन):

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैपसी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मरिजैन कप्प, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे, पूनम यादव

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now