Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हार के बाद भारतीय टीम में हो सकता है बदलाव, जानें क्या पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका ?

IND Vs NZ 2nd T20 Playing 11

IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाना है। इस मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा जिसके लिए भारतीय टीम पहुंच गई है। वहीं इस मैच में भारत की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड को मिशेल सैंटनर। भारत को अगर सीरीज में जिंदा रहना है तो ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 क्या होगी इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

क्या पृथ्वी शॉ को मिलेगी मौका ?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले मैच में टीम की ओपनिंग बेहद खराब रही थी और दोनों ही सलामी बल्लेबाज जल्द ही आउट हो गए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर हर तरफ फैंस द्वारा पृथ्वी शॉ को खिलाने की मांग उठ रही है। ऐसे में शॉ की एंट्री होगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  'दो खिलाड़ियों के भरोसे न रहें...,' बाबर आजम ने वर्ल्ड कप से पहले दिया बड़ा बयान

ईशान किशन ने भले ही बांग्लादेश के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़ी हो लेकिन वे टी20 में लगातार फ्लॉप चल रहे हैं इसके बावजूद टीम के पास विकेटकीपर के रुप में जितेश शर्मा ही है जो कि अनकैप्ड है ऐसे में इतने महत्वपूर्ण मैच में टीम किशन को ही चुनेगी। वहीं शुभमन गिल भी वनडे में सभी को हैरान कर रहे हैं लेकिन टी20 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है हालांकि हार्दिक पांड्या पहले ही क्लियर कर चुके हैं कि गिल को शॉ के उपर चुना जाएगा लेकिन मेनेजमेंट अगर लगातार सीरीज खेल रहे शुभमन गिल को रेस्ट देने का प्लान बनाता है तो पृथ्वी को मौका मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Mrs Chatterjee Vs Norway BO Collection Day 4: ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को लगा झटका, फिल्म ने चौथे दिन की बस इतनी कमाई

क्या मुकेश कुमार को मिलेगा मौका ?

भारत की गेंदबाजी में परेशानी अर्शदीप सिंह को लेकर है। भले ही वह भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला टी20 गेंदबाज है, लेकिन वह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला गेंदबाज भी है। टी20 विश्व कप 2022 के बाद से उन्होंने 11.10 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं। ऐसे में देखना होगा कि पिछले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी जगह मुकेश को डेब्यू का मौका मिलता है या नहीं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल/ पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

इसे भी पढ़ें:  दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी से तोड़ी वेस्ट इंडीज की कमर, इतिहास रचने से बस इतना दूर

न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

टी20 सीरीज के लिए IND और NZ का स्क्वाड

भारतीय टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, शेन डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now