Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘हार्दिक पांड्या होंगे टीम इंडिया के परमानेंट कप्तान, बस करना होगा ये काम’, सुनील गावस्कर का दावा

Hardik 1

नई दिल्ली: हार्दिक पांड्या को टी20 की कप्तानी दे दी गई है। हार्दिक ने अपनी कप्तानी से प्रभावित भी किया है। अब ये बात चल रही है कि उन्हें वनडे की भी परमानेंट कप्तानी दी जाए। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि साल 2023 में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के बाद हार्दिक पांड्या को वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में कप्तानी करेंगे हार्दिक

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं हैं। इस मैच में हार्दिक को कप्तान बनाया गया है। सीरीज का पहला मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा। इस दौरान दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नजर आएंगी। टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा पारिवारिक कारणों की वजह से पहले वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे। सुनील गावस्कर का कहना है कि हार्दिक भारत के अगले कप्तान हैं।

सुनील गावस्कर का बड़ा दावा

सुनील गावस्कर ने कहा कि मैं हार्दिक की कप्तानी से प्रभावित हूं। टी20 फॉर्मेट में गुजरात टाइटन्स और फिर भारत के लिए उनकी कप्तानी से बहुत ज्यादा प्रभावित हूं। मेरा मानना ​​है कि अगर वह मुंबई में खेले जाने वाले पहले मैच जीत जाते हैं, तो 2023 के वर्ल्ड कप के बाद वे टीम इंडिया के कप्तान बन सकते हैं।

‘जिम्मेदारी लेता हैं हार्दिक पांड्या’

गावस्कर ने कहा कि मध्यक्रम में पंड्या की मौजूदगी भारत के लिए काफी अहम है। उन्होंने कहा कि वह मध्यक्रम में ‘इंपैक्ट और गेम चेंजर खिलाड़ी हो सकता है। यहां तक कि गुजरात टीम के लिए भी वह यह जरूरत के मुताबिक ऊपर क्रम में बल्लेबाजी के लिए आता था। गावस्कर ने कहा, ‘वह ऐसा खिलाड़ी है जो जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है। आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करता है। वह दूसरे खिलाड़ियों को कुछ ऐसा करने के लिए नहीं कहेगा जो वह स्वयं करना चाहता है।

खिलाड़ियों के साथ सहज रहते हैं-गावस्कर 

गावस्कर ने कहा कि पंड्या की कप्तानी शैली भी उन्हें दूसरे खिलाड़ियों के बीच पसंदीदा बनाती है। वह दूसरे खिलाड़ियों को सहज रखते हैं। वह खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाकर स्थिति को ठीक से संभालता है। मुझे पूरा भरोसा है अगर टीम इंडिया पहला वनडे जीत जाती है तो वर्ल्ड कप के बाद उसे वनडे की कप्तानी दी जाएगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now