Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Harmanpreet Kaur ने ठोका जबरदस्त छक्का, गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री पार, देखें video

Harmanpreet Kaur Hit Tremendous Six

WPL 2023: मुंबई इंडियंस और गुजरात जॉइंट्स ( Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants) के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने शानदार बल्लेबाजी की। हरमन ने अपनी पारी के दौरान कई शानदार शॉट खेले, जिससे मुंबई एक अच्छे स्कोर तक पहुंच पाई।

हरमन ने लगाया शानदार छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुंबई इंडियंस की पारी के आखिर में हरमन ने गुजरात की गेंदबाजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। हरमन ने 18वें ओवर में गुजरात की गेंदबाज सदरलैंड को टारगेट किया, उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर रूम बनाकर शानदार पुल शॉट खेला, जहां गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री के पार चली गई। उनका यह शॉट देखकर मैदान में मौजूद दर्शक झूम उठे। इसके बाद उनके बल्ले ने और रफ्तार पकड़ ली।

यहां क्लिक करके देखिए हरमप्रीत कौर का छक्का 

हरमन ने खेली 51 रनों की पारी

हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 शानदार चौके और 2 जबरदस्त छक्के लगाए। उनकी बैटिंग देखकर दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ। हरमन की बैटिंग के दम पर मुंबई ने 162 रनों का स्कोर बनाया, जिसे हासिल करने में गुजरात की टीम नाकाम रही।

हरमन का शानदार खेल जारी

बता दें कि विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर का शानदार खेल जारी है। उन्होंने अब तक खेले गए पांच मैचों में तीन अर्धशतकीय पारी खेली है। जिसमें 65 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। हरमन हर मैच में रन बना रही है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now