साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ICC ODI Rankings से किसने गायब किया रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम, जानें पूरा माजरा

ICC ODI Rankings से किसने गायब किया रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम, जानें पूरा माजरा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

ICC ODI Rankings 2025: क्रिकेट की दुनिया में बुधवार (20 अगस्त) को उस वक्त हंगामा मच गया, जब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपनी ताजा वनडे रैंकिंग जारी की और उसमें भारत के दो दिग्गज बल्लेबाजों, रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम ही गायब था। यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और फैंस के बीच हड़कंप मच गया। आखिर क्या हुआ कि इन दो सुपरस्टार्स के नाम ICC की रैंकिंग से गायब हो गए? आइए जानते हैं पूरा माजरा।

ICC ODI Rankings 2025 के टॉप-5 से अचानक गायब हुए रोहित-विराट, फैंस में मची थी खलबली

दरअसल, पिछले हफ्ते, 13 अगस्त को जारी ICC वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन के दम पर दूसरा स्थान हासिल किया था, जबकि विराट कोहली 736 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर काबिज थे। लेकिन 20 अगस्त को जब नई रैंकिंग सामने आई, तो फैंस को बड़ा झटका लगा। ना तो रोहित का नाम था, ना ही विराट का।

इस गलती ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। कुछ फैंस ने तो यह तक अंदाजा लगा लिया कि क्या दोनों ने वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है? जब रोहित और विराट के नाम रैंकिंग से गायब हुए, तो फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ ने इसे ICC की लापरवाही बताया, तो कुछ ने इसे तकनीकी गलती मानकर नजरअंदाज किया। लेकिन जैसे ही ICC ने गलती सुधार कर सफाई दी, फैंस ने राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़ें:  इस ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर के मुरीद हुए अश्विन, बोले- नाथन लायन से 50 गुना बेहतर

ICC ने मानी गलती, दी सफाई

हंगामे के चार घंटे बाद ICC ने अपनी गलती सुधार ली और रैंकिंग को दोबारा अपडेट किया। अपडेटेड रैंकिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली को उनकी पुरानी पोजिशन पर ही बरकरार रखा गया। ICC ने विजडन को बताया, “इस हफ्ते की रैंकिंग में कुछ टेक्निकल दिक्कतें आई थीं, जिनकी जांच की जा रही है। हालांकि, गड़बड़ी को जल्द ही ठीक कर लिया गया और रैंकिंग को अपडेट कर दिया गया। इसमें निष्क्रिय (इनएक्टिव) खिलाड़ियों को हटाया गया, लेकिन रोहित और विराट की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया।”

ICC वनडे रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के चार खिलाडी है, जिसमे युवा सनसनी शुभमन गिल 756 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। रोहित शर्मा 756 पॉइंट्स  के साथ दूसरे, विराट कोहली  736 पॉइंट्स के साथ चौथे, और श्रेयस अय्यर 704 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर बने हुए हैं। फैंस के लिए यह राहत की बात है कि उनके चहेते सितारों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं ICC वनडे रैंकिंग में टॉप 10 में कौन्कौन शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  मोहम्मद सिराज ने कोहली नहीं इस खिलाड़ी दिया अपनी सफलता का श्रेय, कहा-सलाह काम आई

ICC ODI Rankings (13 अगस्त को जारी की गई)

  1. शुभमन गिल – भारत – 784
  2. रोहित शर्मा – भारत – 756
  3. बाबर आजम – पाकिस्तान – 751
  4. विराट कोहली – भारत – 736
  5. डेरिल मिशेल – न्यूज़ीलैंड – 720
  6. चरिथ असलांका – श्रीलंका – 719
  7. हैरी टेक्टर – आयरलैंड – 708
  8. श्रेयस अय्यर – भारत – 704
  9. इब्राहिम जादरान – अफगानिस्तान – 676
  10. कुसल मेंडिस – श्रीलंका – 669

ICC ODI Rankings क्या है रैंकिंग का गणित?

ICC की वनडे रैंकिंग खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन, मैचों की संख्या और पॉइंट्स के आधार पर बनाई जाती है। अगर कोई खिलाड़ी लंबे समय तक वनडे क्रिकेट नहीं खेलता, तो उसे ‘इनएक्टिव’ कैटेगरी में डालकर रैंकिंग से हटाया जा सकता है। लेकिन रोहित और विराट जैसे खिलाड़ी, जो नियमित रूप से वनडे खेल रहे हैं, उनके साथ ऐसी गलती चौंकाने वाली थी।

Join WhatsApp

Join Now