Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS 1st test: खतरनाक गेंद पर चित हो गए Rohit Sharma, पैट कमिंस ने उखाड़ डाला स्टंप, देखें

New Project37

IND vs AUS 1st test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच नागपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए शानदार पारी खेलने वाले कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने क्लीन बोल्ड किया। जिस गेंद पर रोहित आउट हुए, वह बेहद खतरनाक थी, जिसने स्टंप को तक उखाड़ डाला।

इस तरह आउट हुए रोहित शर्मा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रोहित शर्मा पारी के 81वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। ये ओवर तेज गेंदबाज पैट कमिंस डाल रहे थे। जिन्होंने इस ओवर की तीसरी गेंद पर भी रोहित को आउट करने के लिए चांस बनाया था, लेकिन स्टीव स्मिथ कैच नहीं लपक पाए। इसकी अगली ही गेंद पर कमिंस ने खतरनाक गेंद से रोहित को क्लीन बोल्ड कर दिया।

रोहित शर्मा ने बनाए 120 रन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 120 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 212 गेंद खेलीं और 15 चौके 2 छक्के की मदद से 120 रन ठोके। रोहित शर्मा ने पहले दिन ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की थी, लेकिन दूसरे दिन उन्होंने सूझबूझ अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया और टीम को संभाले रखा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर

अगर मैच की बात करें तो भारत ने नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन के तीसरे सेशन तक 6 विकेट खो दिए हैं। स्कोर 230 रन है। क्रीज पर रवींद्र जडेजा 35 जबकि केएस भरत 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने 1, जबकि टॉड मर्फी ने 4 विकेट लिए। 1 विकेट नेथन लॉयन के खाते में गया।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now