Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: आते ही वापस लौट गए Renshaw, जडेजा ने दिन में दिखा दिए तारे, देखें video

Ravindra Jadeja Lbw To Matt Renshaw Watch Video

IND vs AUS: भारतीय टीम पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर पकड़ मजबूत करती जा रही है। पहले शमी-सिराज ने जलवा दिखाया तो अब रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया। जडेजा ने दो गेंदों में लगातार दो विकेट निकाल ऑस्ट्रेलिया को परेशानी में डाल दिया है। जडेजा ने मैट रेनशॉ को एलबीडब्ल्यू कर दिया।

आते ही वापस लौट गए Renshaw

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रवींद्र जडेजा ने पहले संभलकर खेल रहे मार्शन लाबुशेन को आउट किया, उनके आउट होते ही बल्लेबाजी करने आए मैट रेनशॉ जडेजा की पहली ही गेंद पर गच्चा खा गए और आते ही वापस लौट गए। जडेजा ने गेंद को बिल्कुल सीधा रखा, जो मैट रेनशॉ के पेड से टकराई। जिसके बाद जडेजा ने अपील की और अंपायर ने उंगली उठा दी।

हालांकि मैट रेनशॉ ने रिव्यू लिया, लेकिन गेंद सीधी स्टंप में जाती दिख रही थी, ऐसे में थर्ड अंपायर ने भी मेन अंपायर का फैसला बरकरार रखा और मैट रेनशॉ को आउट करार दिया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लग गया। जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों में जश्न शुरू हो गया।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now