Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: रोहित शर्मा का जलवा, अर्धशतक लगाते ही नागपुर में झूम उठे दर्शक देखें Video

Published on: 10 February 2023
Rohit Sharma Half Century Celebration

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम मजबूत पकड़ बनाती जा रही है। ऑस्ट्रेलिया को जल्दी समेटने के बाद अब भारतीय बल्लेबाज संभलकर बैटिंग कर रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा तेजी से शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। लेकिन कल जब उन्होंने अर्धशतक लगाया तो स्टेडियम में दर्शक खड़े हो गए।

रोहित का जलवा

रोहित शर्मा नागपुर में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। कल उन्होंने आते ही कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई शुरू कर दी। रोहित ने कल ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। जबकि अब वह शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। रोहित ने कल जैसे ही अर्धशतक लगाकर बल्ला उठाया तो दर्शक झूम उठे।

नागपुर के जामथा स्टेडियम में सभी दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई और रोहित के अर्धशतक का जश्न मनाया है। वहीं रोहित ने भी दर्शकों का अभिवादन किया। रोहित फिलहाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह तेजी से अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। रोहित 85 रन पर नाबाद है। इस दौरान 12 जबरदस्त चौके और 2 शानदार छक्के लगाए हैं।

लंच तक भारत की बढ़त 26 रन

भारतीय टीम ने पहले ही दिन कंगारू टीम को महज 177 रनों के स्कोर पर समेट दिया। वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी की। फिलहाल रोहित शर्मा 85 और विराट कोहली 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के तीन बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर 26 रनों की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम से दर्शक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now