Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: सूर्यकु्मार यादव भी लगाएंगे टेस्ट में चौके छक्के ?, इस वजह से मिल सकता है मौका

Suryakumar Yadav Test Debut

Suryakumar Yadav: 9 फरवरी से शुरू होने जा रही भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के मिस्टर-360 सूर्यकुमार यादव को मौका मिलेगा या नहीं, इस बात को लेकर चर्चा तेज हैं। क्योंकि टी-20 में धमाल मचाने वाले सूर्या को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। जहां एक बात उनके फेवर में जाती दिख रही ही है।

स्पिन को अच्छा खेलते हैं सूर्या

Kullu Dussehra 2026 Celebration

को पहले टेस्ट में मौका मिलेगा या नहीं यह तो 9 फरवरी को पता चलेगा। लेकिन सूर्या के फेवर में एक बात जाती दिख रही है, वो यह है कि टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के चलते पहले मुकाबले से बाहर हैं। ऐसे में सूर्या को मौका मिल सकता है, क्योंकि वह स्पिन बॉलिंग को शानदार तरीके से खेलते हैं। इसके अलावा सूर्या तेज बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में वह स्ट्राइक को रोटेट करते रहेंगे। जो उनके फेवर में जाता दिख रहा है।

और पढ़िए – 

नागपुर में स्पिनर का बोलबाला

सूर्यकुमार यादव स्पिन गेंदबाजी को बेहद अच्‍छे से खेलते हैं, इसलिए कप्तान रोहित शर्मा को उन्हें मौका दे सकते हैं। क्योंकि नागपुर की पिच पर स्पिनर का बोलबाला देखने को मिलता है। ऐसे में अगर रोहित को बल्लेबाजी मजबूत करनी होगी, तो इसके लिए वह सूर्यकुमार यादव पर दांव लगा सकते हैं।

और पढ़िए –

फॉर्म में हैं सूर्या

खास बात यह है कि सूर्यकुमार यादव ने टी-20 क्रिकेट ज्यादा खेली हैं। जिसमें उन्होंने शानदार बैटिंग की है। इसके अलावा सूर्या ने इस साल जो रणजी मैच खेले हैं, उसमें भी उन्होंने शानदार बैटिंग की है। सूर्या के पास टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी करने का अनुभव है। सूर्या ने घरेलू क्रिकेट की 132 पारियों में 5549 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 28 अर्धशतक भी शामिल हैं। सूर्या घरेलू क्रिकेट में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि सूर्या स्पिन बॉलिंग भी करते हैं। ऐसे में उनसे बॉलिंग भी करवाई जा सकती है।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now