Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव निर्णायक मुकाबले में मचा सकते हैं धमाल, नरेंद्र मोदी स्टेडियम है खास नाता

Suryakumar Yadav India Vs New Zealand T20

IND vs NZ: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आज आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में आज के मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी। खास बात यह है कि सूर्यकुमार यादव का नरेंद्र मोदी स्टेडियम से खास नाता है।

सूर्या ने इसी मैदान पर किया था डेब्यू

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, टीम इंडिया के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी, उन्होंने इसी मैदान पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। ऐसे में सूर्या आज के मैच को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह आज के मैच के लिए उत्साहित हैं और टीम इंडिया आज अच्छा प्रदर्शन करेगी।

यहां आकर अच्छा लग रहा है

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जिस ग्राउंड में डेब्यू किया जाए फिर दोबारा से उसी मैदान पर खेलना बेहद सुखद अनुभव होता है। सूर्या ने कहा कि यहां आकर अच्छा लग रहा है, वह यहां क्रिकेट खेलने को लेकर उत्साहित रहते हैं। ऐसे में आज भी सूर्यकुमार यादव से अच्छी पारी की उम्मीद होगी।

टी-20 के नंबर वन बल्लेबाज है सूर्यकुमार यादव

बता दें कि सूर्यकुमार यादव टी-20 क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज है। उन्होंने अब तक 47 टी20 मुकाबलों में 47 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1651 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शानदार शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। सूर्या अभी टी-20 में दुनिया के सर्वश्रेष्ट बल्लेबाज हैं। वह अपनी रैंकिंग की सर्वोच्च पर भी चल रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now