Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs PAK Live Update: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, नहीं खेल रहीं स्मृति मंधाना

New Project66

IND vs PAK Live Update: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 विश्वकप के चौथे मुकाबले में आज भारत और पाकिस्ता की टीमें आमने-सामने हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉस हार गई हैं, जबकि टॉस जीतकर पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी कर रही है। पाकिस्तान टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर कहा कि ‘हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। यह सूखा विकेट है, इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होगा, इसलिए हम कुल स्कोर करना चाहेंगे।

स्मृति मंधाना नहीं खेल रहीं

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मैच में टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना नहीं खेल रही हैं। चोट के चलते उन्हें बाहर बैठना पड़ा है। मंधाना की जगह टीम में यस्तिका भाटिया को जगह मिली है। शैफाली वर्मा और भाटिया ओपनिंग करते दिख सकती हैं। महिला टी20 विश्वकप के ग्रुप-2 का यह दूसरा मुकाबला है, जो भारत-पाकिस्तान के बीच कैपटाउन में खेला जा रहा है। इस ग्रुप का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच शनिवार को खेला गया था।

टी20 में भारत-पाकिस्तान टीम के आंकड़े

टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 मैच खेले गए हैं। इनमें से 10 बार टीम इंडिया विजयी रही, जबकि सिर्फ 3 दफा पाकिस्तान को जीत मिली है। पिछले 6 मैचों में से भारत ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि 2 बार पाकिस्तान को जीत मिली।

ऐसे देख सकते हैं भारत बनाम पाकिस्तान लाइव मैच

मोबाइल पर आप इस मैच को लाइव देख सकते हैं। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार (Hotstar) एप की जा रही है। जबकि अगर आप टीवी पर ये मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स का चैनल ओपन करें।

यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत– शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (सी), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह

पाकिस्तान– जावेरिया खान, मुनीबा अली (डब्ल्यू), बिस्माह मारूफ (सी), निदा डार, सिदरा अमीन, आलिया रियाज, आयशा नसीम, फातिमा सना, ऐमन अनवर, नशरा संधू, सादिया इकबाल

महिला टी20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया

हरमनप्रीत कौर (c), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now