Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इंडिया के खिलाफ ये खिलाड़ी बनेगा तुरुप का इक्का, एडम गिलक्रिस्ट का विराट-रोहित को चैलेंज

Adam Gilchrist India Australia Test Series

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले दिग्गज क्रिकेटरों के भी जमकर बयान आ रहे हैं। क्योंकि एक तरफ दोनों टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। तो दूसरी तरफ दोनों देशों के पूर्व खिलाड़ी भी अपनी-अपनी टीमों का हौसला बढ़ा रहे है। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने बड़ा बयान दिया है।

मुकाबला बराबरी का होगा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का कहना है कि ‘भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के कई अहम खिलाड़ी सीरीज शुरू होने से पहले चोटिल हैं। ऐसे में पहले टेस्ट में कई अहम खिलाड़ी दोनों टीमों की तरफ से नहीं खेलेंगे, जिससे मुकाबला बराबरी का होगा।’

इसे भी पढ़ें:  फर्स्ट क्लास में ट्रिपल सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज ने किया डेब्यू

यह गेंदबाज बनेगा तुरुप का इक्का

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड चोट की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इसकी जानकारी दे दी गई है। ऐसे में कंगारू तेज गेंदबाज स्कॉट बौलेंड को पहले टेस्ट मैच में मौका मिल सकता है। गिलक्रिस्ट ने बोलैंड की जमकर तारीफ की, उनका कहना है कि अगर बोलैंड खेलता हैं तो यह टीम के लिए बहुत अच्छा होगा, क्योंकि वह शानदार सटीक और आक्रामक गेंदबाजी करता हैं। जिसका फायदा ऑस्ट्रेलिया की टीम को होगा।’

इसे भी पढ़ें:  KL Rahul Wedding: अथिया को हल्दी लगाते नजर आ रहे KL राहुल, कैप्शन में लिखा ‘सुख’

गिलक्रिस्ट के इस बयान को एक तरह से इंडियन बल्लेबाजों के लिए चैलेंज की तरह देखा जा रहा है। क्योंकि उन्हें अपने खिलाड़ियों पर भरोसा है।

बल्लेबाजी भी मबजूत

गिलक्रिस्ट ने बताया कि ‘भारतीय गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भी तैयार है। ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी एक दूसरे का साथ देने के लिए तैयार है। कैमरन ग्रीन बतौर बल्लेबाज उतर सकते हैं। क्योंकि वह उंगली की चोट के बाद उबर रहे हैं। ऐसे में वह बॉलिंग नहीं करेंगे। गिलक्रिस्ट का कहना है कि खिलाड़ियों पर चोट का असर नहीं होगा। सभी एक दूसरे का साथ देने के लिए तैयार हैं।’

इसे भी पढ़ें:  विराट कोहली का बड़ा धमाका, 'स्पेशल फिफ्टी' जड़कर धवन को पछाड़ा, 'शिखर' के करीब पहुंचे

दोनों टीमों के खिलाड़ी हैं चोटिल

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के कई खिलाड़ी चोटिल है। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिट नहीं हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड और मिचेल स्टॉर्क फिट नहीं है। इसके अलावा भी अन्य कई खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं है। ऐसे में दोनों ही टीमों में पहले टेस्ट में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now