Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इंग्लैंड के नेशनल कोच जॉन लुईस UP Warriorz के मुख्य कोच नियुक्त

WPL Jon Lewis

नई दिल्ली: वुमन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी 13 फरवरी को होगी। इससे पहले कई टीमों ने अपने कोचिंग स्टाफ को मजबूत करना शुरू कर दिया है। कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स के स्वामित्व वाली टीम यूपी वॉरियर्ज में इंग्लैंड के राष्ट्रीय कोच जॉन लुईस को डब्ल्यूपीएल टीम यूपी वारियर्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वहीं अंजू जैन, लिसा स्थालेकर और एशले नोफके सहयोगी स्टाफ का हिस्सा बने हैं।

नोफ्के गेंदबाजी कोच नियुक्त

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पुरुष ऑलराउंडर नोफ्के को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज और प्रमुख विश्लेषक स्टालेकर को टीम के संरक्षक नियुक्त किया गया है। लुईस ने इस मौके पर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वॉरियर्ज के साथ भारत में क्रिकेट की गहराई मिलेगी। WPL विश्व स्तर पर महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ा कदम है और मैं इस यात्रा का एक अभिन्न हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।

जानिए कौन हैं जॉन लुईस?

लुईस ने मुख्य कोच बनने से पहले इंग्लैंड में लगभग दो दशकों तक टॉप क्रिकेट खेला। वह ग्लॉस्टरशायर के लिए लगातार विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। सरे और ससेक्स के लिए उन्होंने 2014 में अपने करियर का अंत किया। वह एक टेस्ट, 13 वनडे और दो T20I भी खेल चुके हैं। WPL का आयोजन 4 से 26 मार्च तक मुंबई में दो स्थानों पर होगा। पांच टीमों के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 फरवरी को होगी। कैप्री ने लखनऊ स्थित टीम को 25 जनवरी की नीलामी में 757 करोड़ रुपये (92.85 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में खरीदा था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now