Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

IPL शतक बनाने में सिर्फ 1 रन से चूक गए थे 8 खिलाड़ी, इस प्लेयर के साथ 2 बार हुआ ऐसा, देखें लिस्ट

[ad_1]

IPL 2023: आईपीएल 2023 में खिलाड़ी खूब रन बरसा रहे हैं। हालांकि इस सीजन 15 मैच होने तक एक भी शतक नहीं लगा है। 14वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन 99 रनों तक पहुंचे थे, लेकिन शतक पूरा नहीं कर पाए। वह सिर्फ 1 रन से चूक गए। उन्होंने 20 वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया और 93 से सीधा 99 रनों पर नाबाद वापस लौटे।

शिखर धवन से पहले भी ऐसे कई खिलाड़ी हुए हैं, जो आईपीएल में अपने शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। कोई आउट हो गया तो फिर कोई खिलाड़ी नॉट आउट वापस लौटा। इस लिस्ट का हिस्सा सबसे पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली बने थे। उन्होंने 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 99 रन बनाये थे और इसी स्कोर पर रन आउट हो गए थे।

इसे भी पढ़ें:  निदा डार ने रचा इतिहास, T20 में कर दिया कमाल

विराट कोहली के बाद से कई बार 99 के व्यक्तिगत स्कोर पर बल्लेबाज नाबाद रह चुके हैं या फिर आउट हो गए हैं। क्रिस गेल के साथ ऐसा सबसे ज्यादा 2 बार ऐसा हो चुका है। कुल 8 खिलाड़ी अब तक इस लिस्ट का हिस्सा बन चुके हैं। नीचे जानिए उनके बारे में…

IPL में 99 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट या नाबाद रहने वाले खिलाड़ी

  • 99, विराट कोहली (RCB) बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स- 2013
  • 99* सुरेश रैना (CSK) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- 2013
  • 99 पृथ्वी शॉ (DC) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 2019
  • 99 क्रिस गेल (Punjab Kings) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 2019
  • 99 ईशान किशन (MI) बनाम आरसीबी- 2020
  • 99 क्रिस गेल (Punjab Kings) बनाम राजस्थान रॉयल्स- 2020
  • 99* मयंक अग्रवाल (Punjab Kings) बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 2021
  • 99 ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- 2022
  • 99* शिखर धवन (Punjab Kings) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- 2023
इसे भी पढ़ें:  IND vs AUS: अब नहीं होगी गलती, दिल्ली टेस्ट से पहले विराट कोहली की बड़ी तैयारी

[ad_2]

Source link

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment