Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘इस बार अच्छा है…’, सूर्यकुमार यादव ने अक्षर-मेहा के फोटो पर कमेंट कर लूट ली महफिल

Suryakumar Yadav Akshar Patel Meha Patel

नई दिल्ली: टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल डायटीशियन मेहा पटेल से शादी के बंधन में बंध गए हैं। हाल ही दोनों की शादी हुई है, जिसके बाद कपल ने कुछ फोटोज शेयर कर अपने जज्बात बयां किए हैं। इंस्टाग्राम पर अक्षर ने मेहा के साथ शादी के फोटो शेयर कर लिखा- मेरे सबसे अच्छे दोस्त से शादी की और यह हमारे जीवन का सबसे जादुई दिन था। इसे और भी खास बनाने के लिए हमारे परिवार और दोस्तों का शुक्रिया।

सूर्या ने लिखा- इस बार अच्छा है ये सिचुएशन में आगे आ गए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जैसे ही अक्षर ने ये फोटो शेयर कीं, कमेंट्स की बाढ़ आ गई। टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव समेत कई क्रिकेटर्स ने कपल को बधाई दी है, लेकिन सूर्या ने अलग अंदाज में कमेंट कर महफिल लूट ली। सूर्या ने लिखा- बधाई हो, इस बार अच्छा है ये सिचुएशन में आगे आ गए। सूर्या के इस कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कहा- वाह सूर्या दादा…आपका जवाब नहीं।

surya on akshar patel photo
surya on akshar patel photo

अक्षर को राहुल चाहर, आवेश खान, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, दिल्ली कैपिटल्स, मयंक अग्रवाल, क्रुणाल पांड्या, खलील अहमद, मुनाफ पटेल, चेतेश्वर पुजारा और रॉबिन उथप्पा समेत कई क्रिकेटर्स ने बधाई दी है।

ब्रेक पर हैं अक्षर पटेल

अक्षर पटेल और केएल राहुल शादी के चलते छुट्टियों पर चल रहे हैं। जबकि सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का हिस्सा हैं। अक्षर पटेल हाल ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में परफॉर्म करके आए हैं।

डायटीशियन हैं मेहा पटेल

अक्षर पटेल की वाइफ मेहा पटेल डायटीशियन हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और हेल्दी डाइट से रिलेटेड अपने विचार साझा करती रहती हैं। जानकारी के अनुसार, अक्षर ने पिछले साल मेहा को प्रपोज किया था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now