Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘इससे बड़ा कोई दर्द नहीं ‘ टेस्ट सीरीज से पहले दुखी हुए Virat Kohli, शेयर किया इमोशनल मैसेज

IND Vs AUS Border Gavaskar Trophy Virat Kohli Sad

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस सीरीज में भारतीय टीम की उम्मीदें स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर टिकी हैं जो कि टेस्ट में सेंचुरी का तीन साल का सूखा खत्म कर सकते हैं। इसके लिए विराट कोहली जमकर तैयारी कर रहे हैं। इसी तैयारी के बीच कोहली ने एक दुखी पोस्ट शेयर किया है।

इस बात को लेकर दुखी हुए विराट कोहली

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका नया फोन गुम हो गया है इस फोन की उन्होंने अनबॉक्सिंग तक नहीं की थी जिससे वे काफी दुखी हैं। विराट कोहली ने ट्वीट में लिखा है कि ‘अपने नए फोन को अनबॉक्स किए बिना खोने के दुख से बेकार कुछ भी नहीं है, क्या किसी ने इसे देखा है? इसके साथ कोहली ने एक सैड इमोजी भी लगाई है जिससे ये साफ होता है कि कोहली का नया फोन गुम गया है और वे बेहद दुखी हैं। वहीं इस पोस्ट पर लोग अपने फोन खोने के अनुभव बता रहे हैं वहीं कई लोग कोहली को नया फोन भी देने का ऑफर दे रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का धाकड़ रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में पिछले 3 साल से कोई शतक नहीं जड़ सके हैं। विराट इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं और उनके रिकॉर्ड को देखा जाए तो ऐसा लगता है कि वे अपने शतक का सूखा इस सीरीज में ही खत्म कर देंगे। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक 20 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 36 पारियों में 48.05 की औसत से कुल 1682 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में 7 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं वहीं उनका सबसे बड़ा स्कोर 169 का रहा है।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now