Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘जब वो मैदान पर उतरे तो..’दिग्गज ने बताया Virat Kohli को आउट करने का तरीका, Pat Cummins पर जताया भरोसा

IND Vs AUS Virat Kohli Pat Cummins

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। जून 2023 में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में कौन सी टीमें भाग लेगी उसका चयन इसके नतीजे पर निर्भर करेगा। ये भारतीय टीम के लिए बेहद ही जरूरी है और इसके लिए टीम ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस सीरीज में सभी की निगाहें भारतीय टीम के चेज मास्टर विराट कोहली पर होगी जो कि मेहमानों के हाथों से जीत छीन सकते हैं। कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलिया की क्या तैयारी रहना चाहिए इसे लेकर मेहमान टीम के पूर्व गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने अपनी राय रखी है और बताया है कि कप्तान पैट कमिंस और कोहली के बीच रोमांचक टक्कर होगी और वे विराट को आउट भी कर सकते हैं।

खेल के शीर्ष पर खड़े दो क्रिकेटर्स के बीच टक्कर दमदार होगी- गेलेस्पी

गिलेस्पी ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा है कि ‘मैं कोहली बनाम कमिंस टक्कर देखने के लिए बेकरार हूं। एक शानदार मुकाबला होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे कैसे एक-दूसरे का सामना करते हैं। जब विराट बैटिंग के लिए उतरे तो मैं कमिंस को गेंदबाजी करते हुए देखना पसंद करूंगा। अपने खेल के शीर्ष पर दो दमदार क्रिकेटर की टक्कर रोमांचक होगी।’

Virat Kohli vs Cummins: जानें क्या कहते हैं आंकड़े

भारतीय टीम के खतरनाक खिलाड़ी विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के रिवर्स किंग पैट कमिंस के बीच आंकड़ों की बात करें तो इसमें कमिंस का दबदबा नजर आता है। कमिंस ने कोहली को अब तक 9 बार आउट किया है और कोहली का स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 94 का ही है। ऐसे में कोहली को इस सीरीज में कमिंस की रिवर्स स्विंग और ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों से बचना होगा।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now